Posted inIndian Premier League (IPL)

‘इंजरी खत्म, वापसी पक्की!’ KKR को मिला बड़ा बूस्ट, चोटिल हुआ खिलाड़ी पहले मैच से उपलब्ध

'Injury Over, Comeback Confirmed!' Big Boost for KKR: Injured Player Available from the First Match

KKR: विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इस बार के टूर्नामेंट के लिए लोगों में अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस इस सीजन के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं और इसी बीच कोलकाता नाईट राइडर्स फ्रेंचाइजी के लिए काफी अच्छी खबर आई है, क्योंकि इस टीम का एक स्टार खिलाड़ी पूरी तरह से फिट है और पूरा सीजन खेलते नजर आ सकता है।

पूरी तरह फिट हुआ ये खिलाड़ी

Three-time IPL champions Kolkata Knight Riders made Matheesha Pathirana a part of their squad during the IPL 2026 auction by placing a massive bid of ₹18 crore.
Three-time IPL champions KKR made Matheesha Pathirana a part of their squad during the IPL 2026 auction by placing a massive bid of ₹18 crore.

तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन (IPL 2026 Auction) के दौरान मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) को 18 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। लेकिन वो इंजर्ड थे और इंजरी के कारण मुकाबले मिस कर सकते थे। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और पहले मुकाबले से ही अवेलेबल रहेंगे।

MI से खेलेगी पहला मैच

ज्ञात हो कि कोलकाता नाईट राइडर्स को अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ खेलना है। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। KKR vs MI का यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: अकाय-वामिका को मिला छोटा भाई, IPL 2026 से पहले RCB खिलाड़ी के घर खुशियों की बरसात, बेटे का हुआ जन्म

कुछ ऐसे हैं मथीशा पथिराना के आंकड़े

23 वर्षीय मथीशा पथिराना ने आईपीएल 2022 के दौरान सीएसके की ओर से डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 32 मैच खेले हैं, जिसकी 32 पारियों में उन्होंने 47 बार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 28 रन देकर चार विकेट है। उन्होंने आईपीएल में 21.61 की औसत और 14.9 के स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं। उन्होंने इस दौरान 8.68 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। उनका डेथ ओवर में प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार रहा है।

ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने इस दौरान कुल 146 विकेट चटका रखे हैं, जो कि उन्होंने 109 मैचों की 108 पारियों में किया है। इस दौरान भी उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 20 रन देकर 4 विकेट रहा है। लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि आईपीएल 2026 में एक नई टीम के लिए एक नए एनवायरमेंट में खेलते हुए वो किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे और कितना इंपैक्ट डाल सकेंगे।

FAQs

मथीशा पथिराना की उम्र क्या है?

23 साल

यह भी पढ़ें: ‘2-3 हजार रन मार दूंगा…’ Vaibhav Suryavanshi का बड़ा बयान, IPL से पहले दिखा जबरदस्त कॉन्फिडेंस

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!