Posted inIndian Premier League (IPL)

आईपीएल 2025 इन 8 खिलाड़ियों का अंतिम, संन्यास लेकर अब नहीं खेलेंगे अब अगला सीजन

IPL 2025

IPL 2025 अपने चरम पर है। रोजाना एक से बढ़कर रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। IPL 2025 से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बाहर हो चुकी है। अब बाकी सभी टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने में जुटी है। कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद शानदार रहा है तो वहीं कुछ खिलाड़ी लंबे समय से खराब खेल रहे हैं जिस वजह से उन्हें राष्ट्रीय टीम में भी जगह नहीं मिल पा रही है।

वहीं ये भी संभावना है कि IPL 2025 के बाद 8 खिलाड़ी अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि ये सीजन उनका आखिरी IPL सीजन हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन हैं वो 8 खिलाड़ी।

IPL 2025 इन 8 खिलाड़ियों का अंतिम

IPL 2025

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के यह दिग्गज कप्तान काफी लंबे समय से खेल रहे हैं और उनकी उम्र को देखते हुए यह उनका आखिरी सीज़न हो सकता है, हालांकि उनके प्रशंसक उन्हें खेलते हुए और देखना चाहेंगे। लेकिन अब वो मैदान पर कुछ खास कमाल दिखाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। साथ ही वो लंबे समय से घुटने की चोट से जुझ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ब्रेकिंग: भारत के ‘OPERATION SINDOOR’ से पाकिस्तान में तबाही, कैंसिल हुआ PSL

फाफ डु प्लेसिस

फाफ डुप्लेसिस ने IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेला। उन्हें नीलामी में उनकी बेस प्राइस ₹2 करोड़ में खरीदा गया था। हालांकि इस सीजन में वो कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुए हैं। फाफ डुप्लेसिस ने कुछ मैचों में अच्छी शुरुआत की, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक अर्धशतक भी शामिल है। हालांकि, वह चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर भी रहे। ऐसे में ये संभावना है कि ये सीजन उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।

रविचंद्रन अश्विन

भारतीय टीम के इस अनुभवी स्पिनर ने आईपीएल में भी कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं, लेकिन उनकी उम्र और टीम की भविष्य की योजनाओं को देखते हुए यह उनका आखिरी सीज़न हो सकता है। हालांकि उनका प्रदर्शन भी इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। रविचंद्रन अश्विन का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने इस सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए 8 मैचों में सिर्फ 5 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी 8.96 का रहा है, जो कि उनके करियर के औसत से काफी महंगा है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो इस आईपीएल सीजन के बाद अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। रोहित पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में ये उनका आखिरी सीजन हो सकता है।

मोईन अली

कोलकाता नाइट राइडर्स के इंग्लैंड के ऑलराउंडर, 37 वर्षीय मोईन अली भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और शायद आईपीएल में भी उनका यह आखिरी सीजन हो। हालांकि उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 6 मैचों में बल्लेबाजी की है और बस 5 रन ही बनाए हैं। उन्होंने 5 पारियों में गेंदबाजी की है। उन्होंने 96 गेंदें फेंकी हैं और 6 विकेट हासिल किए हैं।

इशांत शर्मा

इशांत शर्मा आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के लिए खेल रहे हैं। इशांत शर्मा की उम्र और प्रदर्शन को देखते हुए वो अपने संन्यास की घोषणा कर सकते है। उन्हें टीम इंडिया में भी काफी लंबे समय से मौका नहीं मिल सका है।

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेल रहे हैं और टीम के कप्तान भी हैं। 36 साल के इस खिलाड़ी का ये आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। इस साल मेगा ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा था, लेकिन बाद में केकेआर ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीदकर कप्तान बनाया। हालांकि उनकी कप्तानी में KKR ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है।

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए 7 मैचों में मात्र 48 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 8.00 और स्ट्राइक रेट 97.96 का रहा है। उनका उच्चतम स्कोर 30 रन है और वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। उनकी खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया गया था और बाद में उंगली में फ्रैक्चर के कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। कई क्रिकेट पंडितों और प्रशंसकों ने उनके प्रदर्शन की आलोचना की है।

ये भी पढ़ें: मुझे घर जाना है..’, भारत के स्ट्राइक से कांप गए इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी, PSL छोड़ लौट रहे घर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!