IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) कई मायनो में काफी महत्वपूर्ण रही। इस सीजन आरसीबी ने इतिहास रच दिया। विराट कोहली की आरसीबी ने पहली आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही एक बार फिर से पंजाब किंग्स का पहली बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने का सपना टूट गया।
लेकिन कई करिश्माई पारियों और यादगार बातों के बीच इस लीग में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जिनके प्रदर्शन ने काफी निराश किया। इस सीजन उनका पतन देखने को मिला। तो आज हम इस आर्टिकल में उन प्लेइंग इलेवन के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने पूरे सीजन काफी निराश किया, इसमें दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है। आईए जानते हैं आईए जानते हैं IPL 2025 की फ्लॉप प्लेइंग इलेवन-
IPL 2025 की फ्लॉप प्लेइंग इलेवन
यहां पर हम आईपीएल 2025 (IPL 2025) की फ्लॉप प्लेइंग इलेवन के बारे में बताने वाले हैं। जिसमें बतौर ओपनर रचिन रविन्द्र और ईशान किशन को जगह दी गई है। वहीं नंबर तीन पर ऋषभ पंत, नंबर चार पर वेंकटेशश अय्यर विराजमान हैं।
इनके आलावा पांचवे, छठवें और सातवें नंबर पर क्रमश ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल हैं। इस टीम का मुखीया चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया है। अंत में गेंदबाजी की जिम्मेदारी राशिद खान, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा को शामिल किया गया है।
ऋषभ पंत निकले सबसे बड़े फ्रॉड खिलाड़ी
इस आर्टिकल में हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी आईपीएल 2025 के पहले तो खूब चर्चा हो रही थी लेकिन लीग में उनसे बड़ा फ्रॉड खिलाड़ी कोई नहीं रहा। उन फ्रॉड खिलाड़ी में सबसे पहला नाम आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत का नाम आता है।
पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रूपये में खरीदा था। लेकिन पंत उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। भले ही उनके बल्ले से आखिरी मैच में शतक आया था लेकिन उसके पहले उन्होंने बल्ले से काफी निराश किया। साथ ही उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे थे। उन्होंने 14 मैच की 13 पारियों में 24.45 की औसत से 269 रन ही बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 14 सदस्यीय दल का ऐलान, CSK के दिग्गज ऑलराउंडर को सौंपी कप्तानी
पूरी सीजन किया निराश
इस फ्लॉप प्लेइंग इलेवन में भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही धोनी का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। इस सीजन धोनी का स्ट्राइक रेट काफी कम रहा है इसके अलावा यह धोनी का सबसे खराब सीजन रहा।
धोनी के अलावा इस सीजन पंजाब किंग्स में शामिल होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी इस सूची में शामिल है। वह इस सीजन सुपर फ्लॉप रहे हैं।
रचिन रविन्द्र- 8 मैच, 27.28 औसत, 128.18 स्ट्राइक रेट, 191 रन
ईशान किशन- 14 मैच, 35.40 औसत, 152.58 स्ट्राइक रेट, 354 रन
ऋषभ पंत- 14 मैच, 24.45 औसत, 133.16 स्ट्र्राइक रेट, 269 रन
वेंकटेश अय्यर- 11 मैच, 20.28 औसत, 139.21 स्ट्राइक रेट, 142 रन
नीतिश कुमार रेड्डी- 13 मैच, 22.75 औसत, 118.95 स्ट्राइक रेट, 182 रन
लियाम लिविंगस्टोन- 10 मैच, 16.00 औसत, 133.33 स्ट्राइक रेट, 112 रन, 2 विकेट
ग्लेन मैक्सवेल- 7 मैच, 8 औसत, 48 रन, 4 विकेट
महेंद्र सिंह धोनी- 14 मैच, 24.50 औसत, 135.17 स्ट्राइक रेट, 196 रन
राशिद खान- 15 मैच, 9 विकेट
इशांत शर्मा- 7 मैच, 4 विकेट
मोहम्मद शमी- 9 मैच, 6 विकेट
मोहित शर्मा- 8 मैच, 2 विकेट
IPL 2025 की ख़राब प्लेइंग इलेवन
रचिन रविन्द्र, ईशान किशन, ऋषभ पंत , वेंकटेश अय्यर, नीतिश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), राशिद खान, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली के फैंस को करना होगा लंबा इंतजार, इतने दिन बाद क्रिकेट एक्शन में आएंगे नजर