Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 Auction Live: आकिब नबी ने तोड़े नीलामी के सभी रिकॉर्ड, बेस प्राइज से करीब 30 गुना कीमत में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

IPL 2026 Auction Live: Auqib Nabi ने तोड़े नीलामी के सभी रिकॉर्ड, बेस प्राइज से करीब 30 गुना कीमत में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

Auqib Nabi: IPL 2026 के ऑक्शन में इस बार एक ऐसा नाम सुर्खियों में छा गया, जिसकी शायद ही किसी ने इतनी बड़ी बोली की उम्मीद की हो। जम्मू एंड कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने नीलामी में इतिहास रचते हुए सभी को चौंका दिया। 30 लाख के बेस प्राइस से करीब 30 गुना ज्यादा रकम पर नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। ऑक्शन टेबल पर जैसे ही उनका नाम आया, कई टीमें दिलचस्पी दिखाती नजर आईं, लेकिन आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने बाज़ी मार ली।

दिल्ली कैपिटल्स ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे Auqib Nabi पर लगाया बड़ा दांव

IPL 2026 Auction Live: Auqib Nabi ने तोड़े नीलामी के सभी रिकॉर्ड, बेस प्राइज से करीब 30 गुना कीमत में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 को ध्यान में रखते हुए Auqib Nabi पर बड़ा भरोसा जताया है। सीमित मौके मिलने के बावजूद आकिब ने घरेलू और टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसकी झलक ऑक्शन में लगी भारी बोली से साफ नजर आती है। उन्होंने लगातार दो रणजी सीजन में अच्छा किया है और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। यह कारण रहा कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी नबी पर बोली लगाई लेकिन आखिरी में डीसी को सफलता मिली।

बेस प्राइस – 30 लाख
मिलने वाली राशि – 8.40 करोड़
खरीदने वाली टीम – दिल्ली कैपिटल्स (DC)

Auqib Nabi के T20 आंकड़े

अगर Auqib Nabi के T20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 34 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने 43 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16, औसत 21.81 और इकॉनमी 7.74 की रही है। इन आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि दिल्ली कैपिटल्स ने भविष्य को ध्यान में रखकर बड़ा और सोच-समझकर किया गया दांव खेला है।

FAQs

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में आकिब नबी को कितनी रकम मिली?
8.40 करोड़
आकिब नबी ने T20 क्रिकेट में कितने विकेट झटके हैं?
43

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6,6…. वैभव सूर्यवंशी नहीं बल्कि इस बल्लेबाज ने भारत के लिए जड़ दिया 209 रन का दोहरा शतक, ठोके 17 चौके 9 छक्के

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!