Posted inIndian Premier League (IPL)

दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, केएल राहुल बनेंगे IPL 2026 में टीम के कप्तान, अक्षर पटेल को करेंगे रिप्लेस

Delhi Capitals का बड़ा फैसला, केएल राहुल बनेंगे IPL 2026 में टीम के कप्तान, अक्षर पटेल को करेंगे रिप्लेस

Delhi Capitals New Captain: मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि फ्रेंचाइजी अपने नए कप्तान का नाम घोषित करने वाली है। आधिकारिक रूप से डीसी ने WPL 2026 के लिए अपने कप्तान के नाम की घोषणा आज शाम 6 बजे करने की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार जेमिमा रोड्रिग्स को कप्तान बनाया जा सकता है।

हालांकि, इस बीच IPL 2026 को लेकर भी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम चर्चा बटोर रही है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आगामी आईपीएल सीजन के लिए भी दिल्ली की टीम कप्तानी के मोर्चे पर बदलाव कर सकती है।

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की अक्षर पटेल ने संभाली थी कमान

Delhi Capitals का बड़ा फैसला, केएल राहुल बनेंगे IPL 2026 में टीम के कप्तान, अक्षर पटेल को करेंगे रिप्लेस

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था। इसके बाद, उसने मेगा ऑक्शन के दौरान फाफ डू प्लेसी और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी खरीदे, जबकि अक्षर पटेल समेत कुछ अन्य खिलाड़ियों को रिटेन भी किया था। सभी को लग रहा था कि शायद फाफ या राहुल को कप्तान बनाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं और अक्षर को कमान सौंपी गई।

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सीजन का आगाज लगातार चार जीत के साथ किया लेकिन फिर टीम लड़खड़ा गई और प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई। दिल्ली ने सीजन का समापन 15 अंक के साथ पांचवें स्थान पर किया।

IPL 2026 के लिए केएल राहुल को बनाया जा सकता है कप्तान

पिछले सीजन के प्रदर्शन के बाद, प्रतीत होता है कि शायद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मालिक कप्तानी को लेकर संतुष्ट नहीं है। इसी वजह से रिपोर्ट्स हैं कि आईपीएल 2026 में अक्षर पटेल को हटाकर केएल राहुल को कप्तान बनाया जा सकता है, जो आईपीएल में पंजाब किंग्स व लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर चुके हैं।

आईपीएल 2025 में भी केएल राहुल का नाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी के लिए चर्चा में था लेकिन तब जानकारी मिली थी कि राहुल ने खुद ही लीडरशिप के रोल से इंकार कर दिया था और वह बिना किसी दबाव के बल्लेबाजी करना चाहते थे। इसी वजह से अक्षर को कप्तान बनाया गया था लेकिन अब लगता है कि राहुल हमें दोबारा कप्तानी के रोल में नजर आ सकते हैं।

इन खिलाड़ियों को मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने बनाया अपना हिस्सा

आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन स्लॉट्स को भरने का काम किया है, जिनकी वजह से उसे पिछले सीजन निराशा झेलनी पड़ी थी। ओपनिंग में टीम को काफी समस्या हुई थी, इसीलिए इस बार तीन स्पेशलिस्ट ओपनर बेन डकेट और पथुम निसांका को डीसी ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है। डकेट को 2 करोड़ और निसांका को 4 करोड़ में साइन किया गया। इसके अलावा 75 लाख के बेस प्राइस पर दिल्ली ने अपने पुराने ओपनर पृथ्वी शॉ को भी खरीदा।

फिनिशर के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने डेविड मिलर पर दांव लगाया और उन्हें 2 करोड़ में खरीदा। तेज गेंदबाजी विभाग में आकिब नबी (8.40 करोड़), काइल जेमिसन (2 करोड़) और लुंगी एनगीडी (2 करोड़) को अपना हिस्सा बनाया। वहीं, भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके साहिल पारख को भी 30 लाख के बेस प्राइस पर दिल्ली ने अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, आकिब नबी, पथुम निसांका, बेन डकेट, डेविड मिलर, लुंगी एनगीडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जेमिसन

FAQs

IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान कौन हो सकता है?
केएल राहुल
IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में कुल कितने खिलाड़ी हैं?
25

यह भी पढ़ें: सिर्फ पानी पिलाते रह जाएंगे ये 3 खिलाड़ी, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में नहीं मिलेगा मौका

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!