RCB IPL 2026: आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2026 सीजन शुरू होने से पहले ही हारते नजर आ रही है, क्योंकि एक के बाद एक टीम के खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं और उनका खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
IPL 2026 की शुरुआत से पहले टीम को लगा झटका
मालूम हो कि आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और आईपीएल के 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलना है। हालांकि इस मुकाबले से पहले ही टीम को काफी बड़ी बुरी खबर मिली है। इस टीम के दो स्टार खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड और जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं।
हेजलवुड और शेफर्ड मिस करेंगे शुरुआती मैच

मालूम हो कि आईपीएल 2025 सीजन के दौरान जोश हेजलवुड और रोमारियो शेफर्ड दोनों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन 2026 सीजन के दौरान यह शुरुआती कुछ मैचों में हमें खेलते नजर नहीं आएंगे। मालूम हो कि दोनों खिलाड़ी अभी चोटिल हैं और चोट की वजह से मुकाबला मिस करते नजर आ सकते हैं।
जोश हेजलवुड बीते साल से ही चोटिल चल रहे हैं और चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हमें खेलते नजर नहीं आए थे। उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण ही रोमारियो शेफर्ड भी शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के मुकाबले मिस करने की वजह से आरसीबी की तैयारी पर असर पड़ सकता है।
🚨 REPORTS 🚨
Big setback for fans! 😬
Romario Shepherd and Josh Hazlewood might miss the initial stages of the tournament. 🏏
How big of a loss could this be for their teams? 🤔🔥#IPL2026 #RCB pic.twitter.com/RbsTUAOh8I
— Cric Choice (@CricChoice) March 14, 2026
यह भी पढ़ें: सूर्या ने खिलाड़ियों की बताई पहचान, हर खिलाड़ी को दिया एक शब्द का नाम, संजू बने ‘Chetta’
कुछ ऐसा रहा था दोनों खिलाड़ियों का बीते सीजन प्रदर्शन
बता दें कि रोमारियो शेफर्ड ने आईपीएल 2025 के दौरान आरसीबी के लिए 8 मैच खेले थे और इस दौरान तीन पारियों में उन्होंने 70 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 291 के स्ट्राइक रेट से रन आए थे और इस बीच उन्होंने 6 विकेट भी हासिल किया था। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी वह कमाल की गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते नजर आए।
हेजलवुड की बात करें तो उन्होंने बीते आईपीएल सीजन आरसीबी (RCB) के लिए कुल 12 मुकाबले खेले थे और इस दौरान 22 विकेट चटकाए थे। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 33 रन देकर चार विकेट रहा था।
FAQs
आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?
यह भी पढ़ें: KKR के खिलाफ मुकाबले के लिए MI की प्लेइंग इलेवन फाइनल, डी कॉक-रोहित ओपनर, नंबर-3-4-5 पर जैक्स-सूर्या-तिलक