IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर अब पूरी तस्वीर साफ़ हो गई है। पहले बताया गया था कि 1355 खिलाड़यों ने अपना नाम नीलामी के लिए दिया लेकिन आखिरी समय में 35 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई। इस तरह से कुल 1390 खिलाड़ियों ने ऑक्शन में शामिल होने के लिए रजिस्टर किया लेकिन इनमें से 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों को निराश होना पड़ा है।
सिर्फ 350 खिलाड़ियों को ही उपलब्ध 77 स्लॉट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसी वजह से 1040 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। चुने गए खिलाड़ियों में 240 भारतीय और 110 विदेशी शामिल हैं।
क्विंटन डी कॉक समेत ये नए 35 खिलाड़ी IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए हुए शामिल

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए फाइनल लिस्ट में जगह बनाने वाले 35 नए खिलाड़ियों में सबसे प्रमुख नाम दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का है, जिन्होंने हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के तीसरे मैच में धुआंधार शतकीय पारी खेली थी और टीम इंडिया के खिलाफ सबसे कम पारियों में वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भी बना दिया था।
डी कॉक कई सीजन से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और इस बार भी उनके बिकने की उम्मीद की जा सकती है। इस बार के मिनी ऑक्शन के लिए डी कॉक ने अपना प्राइस 1 करोड़ रखा है।
चलिए आपको उन सभी नए खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्हें IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए फाइनल लिस्ट में शामिल किया गया है:
भारतीय: सादेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, साबिर खान, ब्रिजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, यशराज पुंजा, साहिल पारख, रोशन वाघसरे, यश डिचोलकर, अयाज खान, धुरमिल मटकर, नमन पुष्पक, परीक्षित वलसांगकर, पूरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, इजाज सावरिया और अमन शेखावत
विदेशी: अरब गुल (अफगानिस्तान), माइल्स हैमंड (इंग्लैंड), डैन लेटगन (इंग्लैंड), क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) कॉनर एज़थेरहुइज़न (दक्षिण अफ्रीका), जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका), बायंदा माजोला (दक्षिण अफ्रीका), ट्रैवीन मैथ्यू (श्रीलंका), बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका), कुसल परेरा (श्रीलंका), दुनिथ वेल्लालागे(श्रीलंका), अकीम ऑगस्टे (वेस्टइंडीज)
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के आयोजन की डिटेल्स
आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। नीलामी की शुरुआत यूएई के मुताबिक दोपहर 1 बजे और भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से होगी। इस दौरान उपलब्ध 77 स्लॉट के लिए सभी 10 टीमें खरीददारी करती नजर आएंगी, जिसमें 31 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के हैं। नीलामी में सबसे अधिक रिजर्व प्राइस 2 करोड़ का है, जिसमें 40 खिलाड़ी शामिल हैं।
जानें किसके पास है कितनी पर्स वैल्यू
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए टीमों के पास उपलब्ध पर्स की जानकारी इस प्रकार है:
– कोलकाता नाइटराइडर्स: ₹64.3 करोड़
– चेन्नई सुपर किंग्स: ₹43.4 करोड़
– सनराइजर्स हैदराबाद: ₹25.5 करोड़
– लखनऊ सुपर जायंट्स: ₹22.95 करोड़
– दिल्ली कैपिटल्स: ₹21.8 करोड़
– रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ₹16.4 करोड़
– राजस्थान रॉयल्स: ₹16.05 करोड़
– गुजरात टाइटंस: ₹12.9 करोड़
– पंजाब किंग्स: ₹11.5 करोड़
– मुंबई इंडियंस: ₹2.75 करोड़
ऊपर दी गई पर्स वैल्यू से साफ़ स्पष्ट है कि IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे बड़ी पर्स वैल्यू के साथ उतरेगी। उसको काफी ज्यादा खिलाड़ी भी खरीदने हैं। हालांकि, उसकी नजर ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर भी होगी, जो आंद्रे रसेल का लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। हालांकि, अन्य टीमों की भी ग्रीन पर नजर होगी लेकिन केकेआर को अपनी ज्यादा पर्स वैल्यू का फायदा मिल सकता है।
वहीं, मिनी ऑक्शन में सबसे कम पर्स वैल्यू के साथ पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस उतरेगी। एमआई ने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उन्हें ज्यादा बड़े नाम को खरीदने की जरूरत नहीं है। इसी वजह से नीलामी के दौरान उन्हें महज औपचारिकता ही पूरी करनी रहेगी।
FAQs
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए कितने खिलाड़ियों को फाइनल लिस्ट में चुना गया है?
IPL 2026 का मिनी ऑक्शन कब और कहां होना है?
यह भी पढ़ें: JioStar ने ICC को दिया बड़ा झटका, T20 World Cup 2026 से पहले 3 अरब डॉलर की डील से पीछे खींचे अपने हाथ