Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 Schedule Out: ओपनिंग मैच में RCB vs PBKS, दूसरे मुकाबले में MI-CSK की महामुकाबला टक्कर

IPL 2026 Schedule Out: ओपनिंग मैच में RCB vs PBKS, दूसरे मुकाबले में MI-CSK की महामुकाबला टक्कर

IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण के बीच काफी सारे फैंस की नजर आईपीएल के 19वें सीजन पर भी बनी हुई है, जिसकी शुरुआत अगले महीने होने की संभावना है। इसी वजह से आईपीएल के आगामी सीजन के शेड्यूल का ऐलान भी जल्द ही किया जा सकता है। अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी जानकारी नहीं आई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ अहम चीजों का खुलासा हो चुका है।

कुछ समय पहला आईपीएल 2026 के संभावित वेन्यू की लिस्ट आई थी और तब बताया गया था कि सीजन की शुरुआत 26 मार्च से हो होगी और फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। वहीं, अब 19वें सीजन के पहले दो मैचों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। फैंस को शुरुआत में ही दो जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

IPL 2026 के मैच में बेंगलुरु और पंजाब की हो सकती है भिड़ंत

IPL 2026 Schedule Out: ओपनिंग मैच में RCB vs PBKS, दूसरे मुकाबले में MI-CSK की महामुकाबला टक्कर

BCCI द्वारा IPL 2026 को लेकर जल्द ही पूरी तस्वीर साफ़ की जा सकती है लेकिन उससे मीडिया रिपोर्ट्स में सीजन के पहले और दूसरे मैच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सबसे पहले अगर ओपनिंग मैच की बात करें तो बताया गया है कि इसमें पिछले सीजन का फाइनल खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टक्कर देखने को मिल सकती है। ज्यादातर पहला मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन और उपविजेता के बीच ही होता है। हालांकि, कई बार इसमें बदलाव भी हो चुका है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपने खिताबी सूखे को खत्म किया था। रोमांचक मैच में बेंगलुरु की टीम ने 6 रनों से करीबी जीत दर्ज की थी और पंजाब का पहली बार चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था। ऐसे में इनके बीच आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में एक बार फिर से कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों ही टीमों में जबरदस्त खिलाड़ियों की भरमार है। इसके अलावा, मिनी ऑक्शन के माध्यम से ही दोनों टीमों ने कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल कर अपने-अपने स्क्वाड को मजबूती प्रदान करने का काम किया है।

MI और CSK के बीच खेला जा सकता है IPL 2026 का दूसरा मैच

मीडिया रिपोर्ट्स में IPL 2026 के दूसरे मैच को लेकर भी जानकारी प्रदान की गई है, जिसमें आईपीएल की दो सबसे सफल और चिर-प्रतिद्वंदी टीमों की टक्कर देखने को मिल सकती है। बता दें कि आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा पांच-पांच बार ख़िताब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने ही जीते हैं और इनके बीच ही आगामी सीजन का दूसरा मैच खेले जाने की उम्मीद है। इन दोनों ही टीमों के बीच की राइवलरी किसी से छुपी नहीं है।

अब काफी सारे पुराने खिलाड़ी चले गए हैं लेकिन दो अहम खिलाड़ी रोहित शर्मा और एमएस धोनी अभी भी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आते हैं। हालांकि, अब अब ये दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के कप्तान नहीं हैं लेकिन इनकी पहचान इन दो बड़े खिलाड़ियों के नाम से ही होती है। इन दोनों के अलावा भी कई मैच विनर खिलाड़ी दोनों ही टीमों में शामिल हैं। ऐसे में फैंस को यह धमाकेदार टक्कर आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में ही देखने को मिल सकती है।

FAQs

IPL 2026 की शुरुआत कब से हो सकती है?
26 मार्च
IPL 2026 का पहला मुकाबला किसके बीच खेला जा सकता है?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले ने रचा डिजिटल इतिहास, जियोहॉटस्टार पर ऐतिहासिक व्यूअरशिप, 2024 WC फाइनल भी फेल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!