IPL 2026 Start Date Announced: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन हो चुका है और इसका अंत वैसे ही हुआ, जैसा टीम इंडिया और भारतीय फैंस चाहते थे। टीम इंडिया ने तीसरी बार ट्रॉफी कब्जा जमाया और इस बार फाइनल जीतने में उन्हें ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मैच में भारत को 96 रनों से धमाकेदार जीत हासिल हुई।
हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप का आखिरी दिन होने से फैंस निराश थे, क्योंकि टी20 क्रिकेट का रोमांच खत्म होने वाला था। इस बीच बीसीसीआई ने IPL 2026 के शुरू होने की तारीख का ऐलान कर फैंस को बड़ी सौगात दे दी।
BCCI ने IPL 2026 के शुरू होने की तारीख का किया ऐलान

IPL 2026 के शुरू होने पर संशय बना हुआ था, क्योंकि बीसीसीआई की तरफ से कोई घोषणा नहीं हुई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 26 मार्च की तारीख सामने आ रही थी, जबकि कुछ ने इसमें बदलाव बताया था। उधर ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रही लड़ाई से भी टेंशन का माहौल है और सोशल मीडिया पर अटकलें शुरू हो गईं कि शायद विदेशी खिलाड़ियों को आने में परेशानी हो, इसी वजह से आईपीएल का आगामी सीजन पोस्टपोन किया जा सकता है।
हालांकि, अब टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने ऐलान कर दिया है कि IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। अब कुछ लोगों के मन में सवाल उठ सकता है कि इसमें बीसीसीआई की तरफ से घोषणा नहीं हुई, तो बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स ने तभी ऐलान किया होगा, जब उसे आधिकारिक रूप से जानकारी मिली होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले 8 मार्च को आईपीएल के 19वें सीजन के शेड्यूल की भी घोषणा होनी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बाद में स्टार स्पोर्ट्स ने सिर्फ सीजन के आगाज की डेट का खुलासा किया।
🚨 Announcement 🚨
Get ready! #TATAIPL2026 is all set to start from the 28th of MARCH! pic.twitter.com/RF4Ixvo1J5
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
दो चरण में IPL 2026 का शेड्यूल किया जा सकता है घोषित
IPL 2026 का पूरा शेड्यूल कब आएगा, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि एक या दो दिन में ऐलान हो सकता है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि बीसीसीआई द्वारा पूरा शेड्यूल एक साथ नहीं घोषित किया जाएगा, क्योंकि मार्च-मई की विंडो में कई राज्यों के चुनाव होने हैं। चूंकि इन क्षेत्रों के लिए मतदान की तारीखें अभी भी चुनाव आयोग द्वारा तय की जा रही हैं, इसलिए बीसीसीआई अभी तक 74 मैचों का पूरा कार्यक्रम तय नहीं कर सकता है। इसी वजह से बोर्ड दो पार्ट में शेड्यूल का ऐलान कर सकता है। यह पहली बार नहीं होगा, जब शेड्यूल का खुलासा दो पार्ट में किया जाएगा। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।
बेंगलुरु में होगा IPL 2026 का ओपनर
IPL के 19वें सीजन का कार्यकम भले ही अभी घोषित न हुआ हो लेकिन कुछ समय पहले ही जानकारी सामने आई थी कि इस बार बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम सीजन का ओपनर मैच होस्ट करेगा। इसके अलावा एक प्लेऑफ और फाइनल भी इसी वेन्यू पर खेला जा सकता है। ऐसे में अगर सीजन का पहले मैच बेंगलुरु में होगा तो डिफेंडिंग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पहला मैच खेलना तय है। हालांकि, उसकी विरोधी टीम कौन सी होगी, इसको लेकर संशय बरकरार है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पंजाब किंग्स का नाम सामने आ रहा है, क्योंकि वो पिछले सीजन की उपविजेता भी है। हालांकि, जब तक आधिकारिक रूप से नहीं पता चल जाता है, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
FAQs
IPL 2026 की शुरुआत कब से होगी?
यह भी पढ़ें: जय शाह को लगाया गले, फिर हवा में उड़ाई टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी, ऐसा मनाया टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीत का जश्न