IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच जल्द ही खत्म होने वाला है। टूर्नामेंट के मौजूदा संकरण में अब सिर्फ दो मैच शेष रह गए हैं, जिसमें दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला शामिल है। 8 मार्च को खिताबी मैच खेला जाएगा और पता चल जाएगा कि कौन सी टीम ट्रॉफी उठाएगी। इस टूर्नामेंट के बीच फैंस की नजर आईपीएल 2026 के शेड्यूल पर भी है।
IPL 2026 की शुरुआत कब से होगी, इस सवाल काफी ज्यादा खोजा जा रहा है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से बीसीसीआई की तरफ से कोई भी घोषणा नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मिनी ऑक्शन के एक दिन पहले सभी फ्रेंचाइजी को सूचित कर दिया गया था कि आगामी सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। हालांकि, अब इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।
IPL 2026 के शुरू होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स में IPL 2026 के शुरू होने की नई तारीख सामने आ चुकी है और अब बताया जा रहा है कि आगामी सीजन 26 मार्च के बजाय दो दिन बाद यानी 28 मार्च से शुरू होगा। बदलाव के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन बता दें कि कई राज्यों में चुनाव होने हैं, शायद यही वजह है कि बीसीसीआई ने शेड्यूल में कुछ चेंज किए हैं, ताकि जिन राज्यों में चुनाव हो, उस दौरान वहां मैच न खेले जाएं।
मीडिया रिपोर्ट्स में IPL 2026 के पहले मैच का वेन्यू भी कन्फर्म कर दिया गया है और इसका आयोजन बेंगलुरु में होगा, जहां राज्य सरकार ने कुछ दिनों पहले ही मैचों के आयोजन की अनुमति दी। बेंगलुरु में पहला मैच खेलने के पीछे की वजह, लीग की पुरानी परंपरा है, जब पिछले सीजन की विजेता टीम को अगले सीजन का पहला मैच होस्ट करने का मौका मिलता है। आरसीबी ने 2025 में ट्रॉफी जीती थी, इसी वजह से इस बार का पहला मैच बेंगलुरु को होस्ट करने को दिए जाने की जानकारी सामने आ रही है।
31 मई को खेला जाएगा IPL 2026 का फाइनल
IPL 2026 के आगाज की तारीख के साथ ही फाइनल की डेट भी सामने आ गई है। इस बार का खिताबी मैच 31 मई को खेले जाने की संभावना है और इसका आयोजन भी बेंगलुरु में ही हो सकता है। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रयास होगा कि इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया जाए और फाइनल में पहुंचकर घरेलू मैदान पर ट्रॉफी जीती जाए। अगर ऐसा होता है तो यह एक ड्रीम स्टोरी की तरह होगा। आरसीबी ने पिछले सीजन ख़िताब जीता जरूर था लेकिन जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम ने सेलिब्रेशन रखा तो उस दौरान भगदड़ में कई फैंस की मौत हो गई। इसी वजह से आरसीबी अपनी जीत का जश्न भी सही से नहीं मना पाई थी और उनकी इस आयोजन की वजह से कड़ी आलोचना भी हुई थी।
#breaking #IPL2026 to kick off on March 28 in Bengaluru, final on May 31!
— Gaurav Gupta (@toi_gauravG) March 4, 2026
RCB और PBKS के बीच हो सकता है IPL 2026 का पहला मुकाबला
आईपीएल 20226 का पहला मैच बेंगलुरु में खेले जाने की खबर है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पहले मैच में खेलना तय माना जा सकता है। हालांकि, उसके सामने कौन सी टीम हो सकती है, इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। काफी समय पहले तक पिछले सीजन का फाइनल खेलने वाली दोनों टीमें ही नए सीजन के पहले मैच में नजर आती थीं, इस बार भी ऐसा हुआ तो फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की भिड़ंत सीजन के पहले मैच में देखने को मिल सकती है।
FAQs
IPL 2026 का आगाज कब से हो सकता है?
यह भी पढ़ें: SA vs NZ: एलन ने ऐतिहासिक शतक से किया ऐलान, फाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड, मुँह छुपाते दिखी अफ्रीका