KKR vs LSG, IPL 2026 Streaming Guide: आईपीएल 2026 में आज शाम 7:30 बजे कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे की टीम कोलकाता के ईडन गार्डन में एक दूसरे के आमने-सामने होने वाली है।
दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज कर अपने फैंस को खुश करना चाहेंगी और ऐसे में स्टेडियम में खचाखच भीड़ रहने वाली है। लेकिन अगर आप स्टेडियम नहीं जा सकते तो भी चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे इस मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम KKR vs LSG मैच के लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में विस्तार से बात करने जा रहे हैं।
ईडन गार्डन में होने वाली है दोनों टीमों की टक्कर

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अब तक तीन मैच खेलें हैं, जिसमें से दो में उसे हार मिली है और एक मैच बारिश के वजह से धुल गया। इसके चलते वो इस समय सिर्फ एक अंक की प्राप्त कर सकी है और अंक तालिका में नवें पायदान पर है। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स दो में से एक मैच जीत और एक मैच हार के साथ दो अंक पर है।
इस समय पंत की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर कब्जा जमाए बैठी है। जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वो अंक तालिका में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ कर लेगी। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े भी काफी दिलचस्प हैं और दोनों टीमें कोशिश करेंगी कि एक दूसरे को आज के मुकाबले में कड़ी टक्कर दें।
KKR vs LSG मैच
- मैच 15: कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
- तारीख: गुरुवार, 9 अप्रैल 2026
- समय: शाम 7:30 बजे (IST) से
- वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
- लाइव स्ट्रीम: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स
अब तक दोनों टीमों के बीच हुए हैं कुल 6 मैच
बताते चलें कि कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल में अब तक एक दूसरे के खिलाफ कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें से चार में LSG ने जबकि सिर्फ दो में KKR ने बाजी मारी है। अब देखना होगा कि इस बार ऋषभ पंत या अजिंक्य रहाणे किसका बोलबाला होगा।
यहां देखें फ्री लाइव स्ट्रीम
बताते चलें कि KKR vs LSG मैच का लाइव स्ट्रीम जिओ हॉटस्टार ऐप-वेबसाइट और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है। टीवी यूजर्स स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल के जरिए आईपीएल 2026 का अलग-अलग भाषाओं में लुफ्त उठा सकते हैं।
वहीं जिओ हॉटस्टार पर यूजर्स कमेंट्री बदलकर अलग-अलग भाषा में इसका मजा ले सकते हैं। जिओ हॉटस्टार पर बिल्कुल फ्री में 10 से ज्यादा भाषाओं में आईपीएल 2026 का मजा उठाया जा सकता है। यानी आप भारत के किसी भी कोने में हों आप आसानी से अपनी भाषा में इसका मजा उठा सकते हैं और अपनी टीम को जीतते देख सकते हैं।
FAQs
KKR vs LSG लाइव मैच कहां देखें?
KKR vs LSG कब होगा?
यह भी पढ़ें: अब हर खिलाड़ी को मानना होगा IPL 2026 का ये नया नियम! BCCI ने किया बड़ा ऐलान