Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL Auction 2026: कब और कहाँ होगा आईपीएल-19 का ऑक्शन, कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली, फ्रेंचाइजीयों के पास कितना बचा हैं पैसा, जानें सबकुछ

IPL
IPL

IPL 2026 के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं और खबरों की मानें टीम मैनेजमेंट के द्वारा आईपीएल 2025 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा रहा है और जल्द से जल्द आईपीएल 2026 के लिए रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची को जारी करना है। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही उत्साहित हैं कि, आखरिकार किन खिलाड़ियों को मैनेजमेंट के द्वारा रिटेन किया जाएगा और किन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि, IPL 2026 के लिए टीमों के पास कुल कितना पैसा है और इस नीलामी में कुल कितने खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि, टीम मैनेजमेंट के द्वारा किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा।

कहाँ होगी IPL 2026 की नीलामी

IPL Auction 2026: When and where will the IPL-19 auction take place, how many players will be bid for, how much money do the franchises have left, know everything
IPL Auction 2026: When and where will the IPL-19 auction take place, how many players will be bid for, how much money do the franchises have left, know everything

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वारा आईपीएल 2025 की नीलामी को साउदी अरब के जेदा शहर में आयोजित किया गया था। चूंकि आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन को आयोजित किया गया था इसी वजह से इस नीलामी को जेदा में आयोजित किया गया था।

मगर IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन को आयोजित किया जाएगा और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, इस नीलामी को भारत के किसी खूबसूरत शहर में आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2026 की नीलामी को जयपुर या हैदराबाद के किसी होटल में आयोजित होने की प्रबल संभावना है।

कुल इतने खिलाड़ी लेंगे नीलामी में हिस्सा

IPL 2025 की नीलामी में कुल 577 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और इसमें भारत के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी थे। इन 577 खिलाड़ियों में से 367 भारतीय खिलाड़ी शामिल थी और 210 विदेशी खिलाड़ी भी इस नीलामी का हिस्सा बने थे। चूंकि IPL 2026 में मिनी नीलामी होगी और इसी वजह से यह कहा जा रहा है कि, कम से कम 400 खिलाड़ी इस नीलामी का हिस्सा हो सकते हैं। इन खिलाड़ियों में बड़ी संख्या उन खिलाड़ियों की भी होगी जो आईपीएल 2025 के बाद रिलीज होंगे।

इसे भी पढ़ें – IPL 2026 से पहले KKR में मची खलबली, वेंकटेश अय्यर-डी कॉक हुए रिलीज, 4 और स्टार्स पर गिरी गाज

किस टीम के पास बाकी है कितना पर्स

IPL 2026 के लिए क्रिकेट फैंस के पास सवालों की लंबी फेहरिस्त है और उन्हीं सवालों में से एक सवाल है कि, आखिरकार किस टीम के पास कितना पर्स बचा हुआ है। चूंकि अभी तक आधिकारिक रूप से फ्रेंचाइजियों के द्वारा रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची को जारी नहीं किया गया है। इसी वजह से हम आपको आईपीएल 2025 की नीलामी के बाद बचे हुए पर्स के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही हम आपको एक बार फिर से आईपीएल 2026 के लिए रिटेन खिलाड़ियों के बारे में भी बताएंगे। इसके साथ ही आपको टीमों के पास मौजूद राइट टू मैच कार्ड के बारे में भी बताएंगे।

1.चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 टीम

शेष राशि – ₹5 लाख
उपलब्ध आरटीएम कार्ड – 0
विदेशी खिलाड़ी – 7

रिटेन खिलाड़ी – ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, सैयद खलील अहमद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी और आंद्रे सिद्धार्थ।

2. दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 टीम

शेष राशि – ₹6.45 करोड़
उपलब्ध आरटीएम कार्ड – 0
विदेशी खिलाड़ी – 6

रिटेन खिलाड़ी – केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंता चमीरा, डोनोवन फरेरा।

3. गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 टीम

शेष राशि – ₹15 लाख
उपलब्ध आरटीएम कार्ड – 0
विदेशी खिलाड़ी – 7

रिटेन खिलाड़ी – शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, जयंत यादव ग्लेन फिलिप्स

4. कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 टीम

शेष राशि – ₹5 लाख
उपलब्ध आरटीएम कार्ड – 0
विदेशी खिलाड़ी – 8

रिटेन खिलाड़ी – अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय।

5. लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 टीम

शेष राशि – ₹10 लाख
उपलब्ध आरटीएम कार्ड – 1 (कैप्ड)
विदेशी खिलाड़ी – 6

रिटेन खिलाड़ी- ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अवेश खान, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, अब्दुल समद, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आयुष बडोनी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव।

6. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 टीम

शेष राशि – ₹20 लाख
उपलब्ध आरटीएम कार्ड – 0
विदेशी खिलाड़ी – 8

रिटेन खिलाड़ी – हार्दिक पंड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन, राज अंगद बावा, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर, सूर्यकुमार यादव।

7. पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 टीम

शेष राशि – ₹35 लाख
उपलब्ध आरटीएम कार्ड – 3 (कैप्ड)
विदेशी खिलाड़ी – 8

रिटेन खिलाड़ी – श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, मार्को जानसन, जोश इंगलिस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा।

8. राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 टीम

शेष राशि – ₹30 लाख
उपलब्ध आरटीएम कार्ड – 0
विदेशी खिलाड़ी – 6

रिटेन खिलाड़ी – यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वेनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका।

9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 टीम

शेष राशि – ₹75 लाख
उपलब्ध आरटीएम कार्ड – 2 (कैप्ड)
विदेशी खिलाड़ी – 8

रिटेन खिलाड़ी – रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा।

10. सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 टीम

शेष राशि – ₹45 लाख
उपलब्ध आरटीएम कार्ड – 1 (अनकैप्ड)
विदेशी खिलाड़ी – 7

रिटेन खिलाड़ी – पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, ईशान किशन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, अनिकेत वर्मा।

IPL 2025 की नीलामी को कहाँ आयोजित किया गया था?
IPL 2025 की नीलामी को साउदी अरब के जेदा शहर में आयोजित किया गया था।
पैट कमिंस आईपीएल में किस टीम के कप्तान थे?
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे।

इसे भी पढ़ें – Trinbago Knight Riders vs Antigua And Barbuda Falcons Match Prediction: 150 से भी कम रहेगा पहली इनिंग का स्कोर, ये टीम का जीत दर्ज करना पूरी तरह तय

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!