Mumbai Indians on Rohit Sharma Trade: मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने वाले हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर लास्ट कुछ समय से खबरें आ रही थी कि वह कोलकाता नाईट राइडर्स को ज्वाइन कर सकते हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर इन सभी हवाओं पर विराम लगा दिया है। तो आइए जानते हैं क्या है सारा मामला।
मुंबई इंडियंस ने खुद बता दी सच्चाई

दरअसल, बीते कुछ समय से कई मीडिया आउटलेट्स द्वारा ऐसी खबरें चलाई जा रही थी कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कोलकाता नाईट राइडर्स या फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खेमें का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया, जिसमें उसने लिखा, “𝗦𝘂𝗻 𝘄𝗶𝗹𝗹 𝗿𝗶𝘀𝗲 𝘁𝗼𝗺𝗼𝗿𝗿𝗼𝘄 𝗮𝗴𝗮𝗶𝗻, ये तो कन्फर्म है लेकिन K (नाईट)… मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है! 💙
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने यह पोस्ट रोहित शर्मा के पुराने पोस्ट से जॉइंट करके किया। एक बार रोहित ने पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था सूर्य कल फिर से उगेगा और चमकेगा। इसके बाद से रोहित ने विश्व भर में अपनी अलग पहचान बनाई और वो आगे भी एमआई के लिए ही नाम बनाएंगे। यानी वो इस टीम को छोड़ कर कहीं नहीं जा रहे।
𝗦𝘂𝗻 𝘄𝗶𝗹𝗹 𝗿𝗶𝘀𝗲 𝘁𝗼𝗺𝗼𝗿𝗿𝗼𝘄 𝗮𝗴𝗮𝗶𝗻 ye toh confirm hai, but at (K)night… मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है! 💙 pic.twitter.com/E5yH3abB4g
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 30, 2025
लास्ट दो सीजन से कर रहे हैं कमाल
मालूम हो कि आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी छीन ली थी और हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था। इसके बाद से ही चर्चा चल रही है कि वह टीम को छोड़ सकते हैं। लेकिन उन्होंने अपने बल्लेबाजी में काफी बदलाव किया और बीते दोनों सीजन लगातार 400 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया। 2024 सीजन में उन्होंने 417 जबकि 2025 में 418 रन बनाए। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने भारत को दो बार आईसीसी चैंपियन भी बनाया।
कुछ ऐसा है Rohit Sharma का आईपीएल और ओवरऑल करियर
38 वर्षीय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने साल 2008 आईपीएल से ही अपना डेब्यू कर लिया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने आईपीएल में कुल 272 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 267 पारियों में उन्होंने 7046 रन बनाने का कारनामा किया है। उन्होंने 29.73 की औसत और 132.09 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। उन्होंने दो शतक और 47 अर्धशतक जड़े हैं।
रोहित (Rohit Sharma) के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 502 मैचों की 535 पारियों में 19902 रन बना रखे हैं। उन्होंने 42.43 की औसत और 87.24 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने 50 शतक और 109 अर्धशतक जड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर 264 रनों का रहा है।