KKR vs SRH Match Highlight: आईपीएल 2026 के शुरुआती पांचो मैचों में अब तक चेस करने वाली टीम जीतते चली आ रही थी। लेकिन आज के मुकाबले में तस्वीर बदल गई और एसआरएच ने डिफेंड करते हुए दमदार जीत दर्ज की है। तो आइए मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
डिफेंड करते हुए SRH ने जीत लिया मैच

आईपीएल 2026 की शुरुआत आरसीबी बनाम एसआरएच मैच के साथ हुई और इस दौरान आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा। इसके बाद मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स इन सभी ने अपने-अपने अपोनेंट से खिलाफ रन चेस में बेहतरीन जीत दर्ज की।
फैंस उम्मीद कर रहे थे कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मगर ऐसा हुआ नहीं और ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 65 रन से हराकर चीजें बदल दी।
SRH ने बनाया था 226 रन
KKR और SRH के बीच हुए इस मुकाबले में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो कि बिल्कुल भी उनके पक्ष में नहीं रहा। विरोधी टीम ने दमदार शुरुआत की और पहले ही विकेट के लिए 5.4 ओवर में 82 रन जोड़ डाले। इसके बाद पांचवें विकेट के लिए भी इस टीम ने 82 रनों की साझेदारी कर दी और ओवरऑल मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना डाले।
इस दौरान हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से सबसे अधिक 52 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 48, ट्रेविस हेड 46 और नीतीश कुमार रेड्डी 39 रन बनाने में सफल रहे। KKR के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार विकेट वहीं वैभव अरोड़ा ने दो और कार्तिक त्यागी व अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट हासिल किया।
यह भी पढ़ें: IPL खेलने से रोका, तो भड़का ये विदेशी खिलाड़ी, कोर्ट में ठोका केस, रिटायरमेंट की भी दी धमकी
लगातार विकेट गंवाने के चक्कर में हारी KKR
227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम शुरुआत से ही लगातार विकेट गंवाते रही। इस टीम ने 30 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। वहीं 67 पर दूसरा, 74 पर तीसरा, 120 पर चौथा व पांचवा विकेट गंवाया। लगातार विकेट गंवाने के चक्कर में यह टीम सिर्फ 161 रन ही बना पाई और 65 रन से मैच हार गई। यह टीम 16 ओवर में ही ऑल आउट हो गई।
इस दौरान इस टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने अंककृष रघुवंशी, जिन्होंने 29 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन बनाए। वह और लंबी पारी खेल सकते थे। मगर रन आउट होने के चलते पवेलियन लौटना पड़ा। उप कप्तान रिंकू सिंह के बल्ले से 35 रन, वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे के बल्ले से महज 8 रन आए।
इस दौरान एसआरएच की ओर से सबसे ज्यादा विकेट जयदेव उनादकट ने लिए। उन्होंने तीन विकेट चटकाए। जबकि ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो विकेट वहीं हर्ष दुबे को एक विकेट मिला। नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव डाला और इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।
FAQs
KKR vs SRH मैच किसने जीता?
आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में कहां देखें?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच बड़ा झटका! स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप से मचा हड़कंप