Posted inIndian Premier League (IPL)

Jitesh Sharma की भविष्यवाणी ने मचाया बवाल, CSK बाहर, इन 4 टीमों को बताया प्लेऑफ का दावेदार

Jitesh Sharma's Prediction Sparks a Stir: CSK Ruled Out, These 4 Teams Tipped as Playoff Contenders

आईपीएल 2025 के चैंपियन जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले काफी बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बताया है कि कौन हैं वो चार टीमें, जो हमें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में खेलते नजर आ सकती हैं।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्होंने पांच बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके का चुनाव नहीं किया है। यानी उनकी मानें तो CSK एक बार फिर आईपीएल 2026 के लिए क्वालीफाई नहीं करेगी। तो आइए जितेश शर्मा ने किन चार टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने का दावेदार बताया है उन पर एक नजर डाल लेते हैं।

Jitesh Sharma ने किया प्लेऑफ टीमों को लेकर प्रिडिक्शन

Jitesh Sharma Makes Prediction Regarding Playoff Teams
Jitesh Sharma Makes Prediction Regarding Playoff Teams

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने हाल ही में प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों को लेकर प्रिडिक्शन की। उनकी मानें तो आईपीएल 2026 सीजन में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम होगी। उसके अलावा मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेगी। उनका मानना है कि 2026 आईपीएल सीजन में हमें कोई नई टीम चैंपियन बनते नजर नहीं आएगी।

पुरानी टीम ही उठाएगी ट्रॉफी

बियर बाइसेप्स के पॉडकास्ट के दौरान जब रणवीर अल्लाहबादिया ने उनसे (Jitesh Sharma) कहा कि आईपीएल 2025 में एक नई टीम चैंपियन बनी काफी अच्छा लगा। इस पर जितेश शर्मा ने कहा, “हां हम डिजर्व भी करते थे।” इसके बाद रणबीर ने बोला कि अब बस दिल्ली लखनऊ और पंजाब ही ऐसी टीम बची हैं, जो ट्रॉफी नहीं जीती हैं। इस पर जितेश शर्मा ने कहा, “वो बची ही रहेगी।” उन्होंने कहा कि हम फिर से जीतने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें: काव्या मारन ने चली सबसे बड़ी चाल, पैट कमिंस के साथ 747 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज को बनाया SRH का हिस्सा

सीएसके को नहीं दी जगह

बता दें कि आईपीएल 2025 सीजन में सीएसके की टीम का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा था। बीते सीजन यह टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी और यह आईपीएल इतिहास में पहली बार था, जब टीम अंक तालिका में लास्ट पर फिनिश हुई थी। इस वजह से कई लोग इसे काफी हल्के में ले रहे हैं।

लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2026 सीजन में इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसने अपनी पुरानी गलतियां से सीख लेते हुए एक नई बेहतर और यंग टीम तैयार की है। और अगर सब कुछ सही रहा तो शायद यह टीम आईपीएल 2026 की चैंपियन भी बन जाए। बताते चलें की CSK ने लास्ट आईपीएल ट्रॉफी साल 2023 में जीती थी। चेन्नई ने साल 2023 आईपीएल फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को अंतिम गेंद पर हराकर खिताब जीता था।

FAQs

जितेश शर्मा की उम्र क्या है?

32 साल

जितेश शर्मा ने कितनी आईपीएल ट्रॉफी जीती है?

1 ट्रॉफी (2025 आईपीएल)

यह भी पढ़ें: RCB vs SRH, MATCH PREDICTION: जानें किस टीम की जीत के कितने चांस? इस बार 200+ नहीं बनेगा ये बड़ा स्कोर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!