Posted inIndian Premier League (IPL)

ग्लेन मैक्सवेल के छोटे भाई पर काव्या मारन की नजर, IPL 2026 नीलामी में 25 करोड़ लुटाने को तैयार

Kavya Maran has her eyes on Glenn Maxwell's younger brother, ready to spend 25 crores in IPL 2026 auction

Kavya Maran: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 यानी आईपीएल 2025 में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का प्रदर्शन उम्मीद से काफी ज्यादा खराब रहा। बीते सीजन यह टीम फाइनल में पहुंची थी।

लेकिन इस सीजन इस टीम ने 14 में सिर्फ 6 मैच जीते, जिस वजह से प्लेऑफ की रेस से काफी पीछे रह गई और इन्हीं सब चीजों को देखते हुए काव्या मारन (Kavya Maran) आईपीएल 2026 (IPL 2026) ऑक्शन में एक ऐसे खिलाड़ी को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बना सकती हैं, जो एक बार फिर इस टीम की रूपरेखा बदलकर रख सकता है। काव्या ग्लेन मैक्सवेल के छोटे भाई कहे जाने वाले खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती हैं, वो भी एक महंगी कीमत पर।

इस खिलाड़ी को टीम में ले सकती हैं Kavya Maran

दरअसल, काव्या मारन (Kavya Maran) जिस खिलाड़ी को अपने स्क्वाड में शामिल कर सकती हैं वह कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई स्टार मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) हैं। मालूम हो कि मैथ्यू शॉर्ट मेजर क्रिकेट लीग के तीसरे सीज़न यानी एमएलसी 2025 (MLC 2025) में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) की ओर से खेलते हुए काफी तबाही मचा रहे हैं।

इसी को देखते हुए काव्या उन्हें अपनी स्क्वाड में शामिल कर सकती हैं। आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान काव्या मारन (Kavya Maran) शॉर्ट के लिए काफी भारी बोली लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: बुमराह की चमक में दब गए ये 2 धाकड़ गेंदबाज, टीम इंडिया में डेब्यू का सपना रह गया अधूरा

कुछ ऐसा है MLC 2025 में मैथ्यू शॉर्ट का प्रदर्शन

Matthew Short

MLC 2025 में मैथ्यू शॉर्ट ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेलते हुए 6 मैचों की 6 पारियों में 353 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 58.83 और स्ट्राइक रेट 169.71 का रहा है। इस बीच उन्होंने 91 के बेस्ट स्कोर के साथ 5 अर्धशतक जड़े हैं। एक मैच को हटाकर उन्होंने हर बार 50 रन का आंकड़ा टच किया है।

इस समय वह MLC 2025 के टॉप रन गेटर हैं और उनका ओवरऑल ऑल रिकॉर्ड भी काफी धांसू है, जिस वजह से ऑक्शन में कई टीमें उनपर भारी बोली लगाते दिखाई दे सकती हैं।

कुछ ऐसा है मैथ्यू शॉर्ट का ओवरऑल टी20 करियर

29 साल के मैथ्यू शॉर्ट के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो वो कुछ ज्यादा ख़ास नहीं है। लेकिन ओवरऑल उनका रिकॉर्ड दमदार है। उन्होंने 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 13 पारियों में 293 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 22.53 और स्ट्राइक रेट 163.68 का रहा है। उन्होंने इस दौरान 66 के बेस्ट स्कोर के साथ सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा है।

वहीं ओवरऑल टी20 क्रिकेट में शॉर्ट ने अब तक 131 मैचों की 126 पारियों में 3335 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 28.26 की औसत और 148.61 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। उन्होंने 109 के बेस्ट स्कोर के साथ 2 शतक और 23 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 87 पारियों में 51 बल्लेबाजों को पवेलियन भी पहुंचाया है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 22 रन देकर 5 विकेट रहा है।

साल 2023 आईपीएल में मिला था पहला मौका

यह भी मालूम हो कि मैथ्यू शॉर्ट आईपीएल में सबसे पहली और आखिरी बार साल 2023 में खेलते नजर आए थे। उन्हें साल 2023 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने का मौका मिला था। इस दौरान 6 मैचों में उन्होंने महज 117 रन बनाए थे। इस बीच उनका बेस्ट स्कोर 36 रनों का था। उनका स्ट्राइक रेट 127.117 और औसत 19 की थी।

जाते-जाते आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल और मैथ्यू शॉर्ट दोनों ऑस्ट्रेलियाई हैं और दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। इस वजह से दोनों को लोग भाई-भाई भी कहते हैं, जिस तरह हम भारतीय अपने दोस्तों को भाई मानते और समझते हैं।

यह भी पढ़ें: कोच गंभीर ने खोजा करुण नायर का तगड़ा रिप्लेसमेंट, लॉर्ड्स टेस्ट मैच में अब नंबर-3 पर करेगा बल्लेबाजी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!