Kavya Maran, SRH: सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारन ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले काफी बड़ी चाल चली है। उन्होंने अपने स्क्वाड में पैट कमिंस को शामिल करने के साथ ही साथ एक और तेज गेंदबाज को शामिल कर लिया है, जिसके नाम 747 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।
पैट कमिंस की हुई एंट्री

बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते पैट कमिंस और अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को एनओसी देने से इनकार कर रहा था। लेकिन काव्या मारन की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद में तिगड़म लगाकर फाइनली उन्हें बुला लिया है और वह इंडिया पहुंच गए हैं। हालांकि शुरुआती मैचों से वह अभी भी बाहर ही रहने वाले हैं, क्योंकि उन्हें थोड़ा रिहैब करना है। लेकिन इस टीम ने डेविड पेन को स्क्वाड में शामिल कर सभी को चौंका दिया है।
David Payne बने स्क्वाड का हिस्सा
बता दें कि आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पर 3 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन फुट इंजरी के चलते वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर इस फ्रेंचाइजी ने इंग्लिश तेज गेंदबाज डेविड पेन को स्क्वाड में शामिल कर लिया है, जिनके नाम ओवरऑल प्रोफेशनल क्रिकेट में 747 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
कुछ ऐसे हैं डेविड पेन के आंकड़े
बात करें इस 35 वर्षीय गेंदबाज की तो उसने इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ एक मुकाबला खेला है। डेविड पेन साल 2022 में इंग्लैंड के लिए एक वनडे मैच खेलते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक ही विकेट लिया। लेकिन ओवरऑल 115 फर्स्ट क्लास मैचों की 189 पारियों में वो 328 विकेट का चुके हैं। जबकि 70 लिस्ट ए मैचों की 67 पारियों में उनके नाम 115 और 233 फर्स्ट क्लास मैचों की 239 पारियों में 304 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।
वो अब तक आईपीएल में खेलते नजर नहीं आए हैं। यह उनका पहला आईपीएल सीजन होने जा रहा है। तो देखना होगा कि इस दौरान वो किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे और टीम के सफर में कैसा योगदान देंगे।
🚨 Squad update 🚨
David Payne replaces the injured Jack Edwards at Sunrisers Hyderabad.#IPL2026 pic.twitter.com/Syth23urxL
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 24, 2026
RCB से होगी पहली टक्कर
आईपीएल 2026 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलना है। यह मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 28 मार्च को दोनों टीमें शाम 7:30 बजे एक दूसरे के आमने-सामने होगी।
तो देखना होगा कि उस दौरान कौनसी टीम जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी बेहतरीन शुरुआत करेगी। बताते चलें कि आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में एसआरएच को लीड करने की जिम्मेदारी ईशान किशन संभालते दिखाई देने वाले हैं।
FAQs
आईपीएल 2026 में SRH की कप्तानी कौन करेगा?
यह भी पढ़ें: बिक गई राजस्थान रॉयल्स, IPL 2026 से पहले इस अमेरिकी कंपनी ने 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदी टीम