KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन विवादों के चक्कर में उन्हें रिलीज कर दिया गया और अब उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर जिम्बाब्वे के तूफानी गेंदबाज को स्क्वाड में शामिल कर रही है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो KKR में कमाल करेगा।
मुस्तफिजुर रहमान को करना पड़ा था रिलीज
वैसे तो आप में से अधिकतर लोग यह बात जानते ही होंगे कि बीते कुछ समय पहले बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ काफी ज्यादा अत्याचार किया जा रहा था। बांग्लादेश में हिंदुओं को मारा-पीटा-जलाया जा रहा था, जिसके चलते इंडिया में उनके खिलाफ आक्रोश देखने को मिला और इसके परिणाम स्वरूप बीसीसीआई पर काफी प्रेशर बना कि उन्होंने बांग्लादेशी प्लेयर को आईपीएल में क्यों एंट्री लेने दी। इसके बाद बोर्ड के कहने पर अंतत: कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया और अब ब्लेसिंग मुज़रबानी इस टीम से जुड़ने जा रहे हैं।
ब्लेसिंग मुज़रबानी की हो रही है एंट्री

बता दें कि आईपीएल 2025 में ब्लेसिंग मुज़रबानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का बतौर रिप्लेसमेंट हिस्सा बने थे और वहां पर उन्होंने ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया था। लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था और अब वो KKR के खेमे में जुड़ने वाले हैं। मालूम हो कि आईपीएल ऑक्शन के दौरान ब्लेसिंग मुज़रबानी अन सोल्ड गए थे।
लेकिन उन्हें अब KKR अपने स्क्वाड में शामिल करने जा रही है, क्योंकि हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने काफी कहर ढाया। मुज़रबानी पीएसएल में खेलते दिखाई देने वाले थे। लेकिन आईपीएल में आने के लिए उन्होंने पीएसएल को मना कर दिया है।
कुछ ऐसा रहा है ब्लेसिंग मुज़रबानी का रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के इस 29 साल के गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़रबानी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 6 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे और अगर उनकी टीम आगे जाती तो वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाते। क्योंकि टूर्नामेंट में हाईएस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज के नाम भी सिर्फ 14 विकेट थे।
ओवरऑल ब्लेसिंग मुज़रबानी ने अब तक टी20 क्रिकेट में 137 मैचों की 133 पारियों में 155 विकेट चटका रखे हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 89 मैचों में 106 विकेट हासिल किए हैं और उम्मीद है कि आईपीएल 2026 में भी इतिहास रचेंगे।
🚨 BLESSING MUZARABANI WITHDRAW FROM THE PSL 🚨
Zimbabwe’s Blessing Muzarabani, who was signed by Islamabad United has withdraw from PSL 2026 😆
He will join KKR as a replacement of Mustafizur Rahman 👏🏻
This shows that no one takes the PSL seriously 😆pic.twitter.com/BKXmfVARe8
— Fan Account Richard Kettlebourogh (@RichKettle07) March 13, 2026
FAQs
ब्लेसिंग मुज़रबानी की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: साल 2026 की सबसे बड़ी सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, भारत 22 तारीख से इस देश से खेलेगा 5-5 टी20-ODI और 2 टेस्ट