Posted inIndian Premier League (IPL)

KKR को 10 में से 10 तो CSK को 2 अंक, IPL 2026 ऑक्शन में सभी टीमों की खरीददारी को रेटिंग पॉइंट्स

KKR gets 10 out of 10, while CSK gets 2 points: Rating points for all teams' purchases in the IPL 2026 auction.

IPL 2026 Auction: अबू धाबी में 16 दिसंबर को आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन हुआ, जिसमें कुल 77 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इस दौरन कई टीमों ने ऑक्शन टेबल पर बेहतरीन रणनीति का नमूना पेश किया। वहीं कई टीमों ने खराब पिक से सभी को निराश कर दिया। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम ऑक्शन में सभी टीमों की खरीददारी को रेटिंग पॉइंट्स देने वाले हैं।

इन-इन टीमों का रहा ये हाल

IPL 2026 Auction
IPL 2026 Auction

CSK ने लगाई कुल 9 खिलाड़ियों पर बोली

2026 आईपीएल ऑक्शन (IPL 2026 Auction) के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 9 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इस दौरान सबसे महंगे कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर रहे। इन दोनों को इस टीम ने 14.20 – 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा और यही इसकी सभी बड़ी भूल साबित हो सकती है।

इस टीम के पास पहले से ही तीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में कार्तिक शर्मा को इतना महंगा खरीदने की कोई जरूरत नहीं थी और इस टीम ने अनकैप्ड प्रशांत वीर को भी 14.20 करोड़ रुपये रुपए में खरीदा। जबकि रवि बिश्नोई जैसे टैलेंटेड इंडियन स्पिनर्स के लिए 7 करोड़ से आगे नहीं बढ़ी। इस वजह से इसे ऑक्शन रेटिंग पॉइंट में से सिर्फ दो अंक मिलते हैं।

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस विजयी बोली कैप्ड / अनकैप्ड
1 कार्तिक शर्मा ₹30,00,000 ₹14,20,00,000 अनकैप्ड
2 प्रशांत वीर ₹30,00,000 ₹14,20,00,000 अनकैप्ड
3 राहुल चाहर ₹1,00,00,000 ₹5,20,00,000 कैप्ड
4 मैट हेनरी ₹2,00,00,000 ₹2,00,00,000 कैप्ड
5 अकील होसेन ₹2,00,00,000 ₹2,00,00,000 कैप्ड
6 मैथ्यू शॉर्ट ₹1,50,00,000 ₹1,50,00,000 कैप्ड
7 जैक फॉल्क्स ₹75,00,000 ₹75,00,000 कैप्ड
8 सरफराज खान ₹75,00,000 ₹75,00,000 कैप्ड
9 अमान खान ₹30,00,000 ₹40,00,000 अनकैप्ड

Delhi Capitals ने किया 8 प्लेयर्स को स्क्वाड में शामिल

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन (IPL 2026 Auction) के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने कुल आठ प्लेयर्स को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया। इस दौरान सबसे महंगे आक़िब नबी रहे, जिस इस टीम ने 8.4 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर ख़रीदा। इस टीम को ऑक्शन रेटिंग पॉइंट में कुल 9 पॉइंट मिलते हैं।

इसका कारण यह है कि इस टीम ने कई स्टार खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस पर ही अपने स्क्वाड का हिस्सा बना लिया। इस टीम ने अपनी ओपनिंग और बोलिंग को मजबूत करने के लिए पथुम निसांका और आकिब डार जैसे खिलाड़ियों को खरीद बेहतरीन स्ट्रेटजी का मुजायरा पेश किया।

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस विजयी बोली कैप्ड / अनकैप्ड
1 आकिब डार ₹30,00,000 ₹8,40,00,000 अनकैप्ड
2 पथुम निसांका ₹75,00,000 ₹4,00,00,000 कैप्ड
3 काइल जैमीसन ₹2,00,00,000 ₹2,00,00,000 कैप्ड
4 लुंगी एनगिडी ₹2,00,00,000 ₹2,00,00,000 कैप्ड
5 बेन डकेट ₹2,00,00,000 ₹2,00,00,000 कैप्ड
6 डेविड मिलर ₹2,00,00,000 ₹2,00,00,000 कैप्ड
7 पृथ्वी शॉ ₹75,00,000 ₹75,00,000 कैप्ड
8 साहिल पराख ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड

सिर्फ 5 खिलाड़ियों पर GT ने लगाई बोली

2026 आईपीएल ऑक्शन के दौरान गुजरात टाइटंस ने सिर्फ 5 प्लेयर्स पर बोली लगाई। इस टीम ने जेसन होल्डर को सबसे महंगे में ख़रीदा। होल्डर को इस टीम ने 7 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया।

ओवरऑल इसे कुल 8 रेटिंग अंक मिलते हैं। इसका कारण है कि इस टीम ने जेसन होल्डर के अलावा ल्यूक वुड, टॉम बैंटन और अशोक शर्मा जैसे इन्फॉर्म प्लेयर्स को भी अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया।

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस विजयी बोली कैप्ड / अनकैप्ड
1 जेसन होल्डर ₹2,00,00,000 ₹7,00,00,000 कैप्ड
2 टॉम बैंटन ₹2,00,00,000 ₹2,00,00,000 कैप्ड
3 अशोक शर्मा ₹30,00,000 ₹90,00,000 अनकैप्ड
4 ल्यूक वुड ₹75,00,000 ₹75,00,000 कैप्ड
5 पृथ्वीराज यार्रा ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल हुए इंजर्ड, पांचवे टी20 मैच में फिर ओपन करेंगे संजू सैमसन

KKR ने 13 खिलाड़ियों को बनाया स्क्वाड का हिस्सा

कोलकाता नाईट राइडर्स ने ऑक्शन में सबसे अधिक 13 खिलाड़ियों को स्क्वाड का हिस्सा बनाया और उसके सबसे महंगे खिलाड़ी रहे कैमरन ग्रीन। इस टीम ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड में शामिल किया।

इस टीम को 10 में से 10 रेटिंग पॉइंट मिलते हैं, क्योंकि इस टीम ने सबसे अधिक खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था और एक बेहतरीन टीम तैयार की है। इसने ऑलराउंडर से लेकर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और गेंदबाज भी अपने स्क्वाड में शामिल कर लिए हैं, जो पावरप्ले में गेंदबाजी के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी कमाल कर सकते हैं।

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस विजयी बोली कैप्ड / अनकैप्ड
1 कैमरन ग्रीन ₹2,00,00,000 ₹25,20,00,000 कैप्ड
2 मथीशा पथिराना ₹2,00,00,000 ₹18,00,00,000 कैप्ड
3 मुस्तफिज़ुर रहमान ₹2,00,00,000 ₹9,20,00,000 कैप्ड
4 तेजस्वी सिंह ₹30,00,000 ₹3,00,00,000 अनकैप्ड
5 रचिन रवींद्र ₹2,00,00,000 ₹2,00,00,000 कैप्ड
6 फिन एलन ₹2,00,00,000 ₹2,00,00,000 कैप्ड
7 टिम सेफर्ट ₹1,50,00,000 ₹1,50,00,000 कैप्ड
8 आकाश दीप ₹1,00,00,000 ₹1,00,00,000 कैप्ड
9 राहुल त्रिपाठी ₹75,00,000 ₹75,00,000 कैप्ड
10 दक्ष कामरा ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
11 सार्थक रंजन ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
12 प्रशांत सोलंकी ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
13 कार्तिक त्यागी ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड

LSG ने 6 खिलाड़ियों को किया शामिल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑक्शन के दौरान कुल 6 खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया। इसके सबसे महंगे खिलाड़ी जोश इंग्लिश रहे, जिसे इस टीम ने 8.60 करोड़ रुपये में खरीदा। इस टीम को कुल 7 रेटिंग पॉइंट मिलते हैं, क्योंकि इस टीम ने अपने स्क्वाड में वर्ल्ड क्लास टॉप ऑर्डर बेटर, बॉलर और स्पिनर को शामिल कर लिया। यह टीम जिस स्ट्रेटजी के साथ ऑक्शन में उतरी थी, इसकी स्ट्रेटजी सफल रही और यह बात खुद इसके मालिक संजीव गोयनका ने बताई।

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस विजयी बोली कैप्ड / अनकैप्ड
1 जोश इंग्लिस ₹2,00,00,000 ₹8,60,00,000 कैप्ड
2 मुकुल चौधरी ₹30,00,000 ₹2,60,00,000 अनकैप्ड
3 अक्षत रघुवंशी ₹30,00,000 ₹2,20,00,000 अनकैप्ड
4 एनरिक नॉर्खिया ₹2,00,00,000 ₹2,00,00,000 कैप्ड
5 वानिंदु हसरंगा ₹2,00,00,000 ₹2,00,00,000 कैप्ड
6 नमन तिवारी ₹30,00,000 ₹1,00,00,000 अनकैप्ड

मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ियों को बनाया स्क्वाड का हिस्सा

मुंबई इंडियंस ने कुल 5 खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 ऑक्शन (IPL 2026 Auction) में खरीदा, जिसमें सबसे महंगे रहे क्विंटन डी कॉक। इस टीम ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में ही खरीद लिया और ये एक गोल्डन डील थी। इस टीम को ऑक्शन रेटिंग पॉइंट 7 मिलेगा। इसका कारण है इसका कम पर्स होने के बाद भी स्मार्ट बॉय करना।

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस जीती हुई बोली कैप्ड / अनकैप्ड
1 क्विंटन डी कॉक ₹1,00,00,000 ₹1,00,00,000 कैप्ड
2 मयंक रावत ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
3 अथर्व अंकोलेकर ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
4 मोहम्मद इज़हार ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
5 दानिश मालेवार ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड

4 खिलाड़ियों को PBKS ने किया स्क्वाड में शामिल

पंजाब किंग्स ने कुल चार खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया और इसके सबसे महंगे खिलाड़ी बेन ड्वारशुइस रहे, जिसे इस टीम ने 4.40 करोड़ रुपये में ख़रीदा था। इस टीम को कुल 6 रेटिंग पॉइंट मिलते हैं। चूंकि इस टीम ने 4 खिलाड़ियों को चुना तो जरूर। लेकिन मगर जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया था उनका बेहतरीन रिप्लेसमेंट नहीं खोज पाई।

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस जीती हुई बोली कैप्ड / अनकैप्ड
1 बेन ड्वारशुइस ₹1,00,00,000 ₹4,40,00,000 कैप्ड
2 कूपर कॉनॉली ₹2,00,00,000 ₹3,00,00,000 कैप्ड
3 विशाल निषाद ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
4 प्रवीण दुबे ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड

राजस्थान रॉयल्स ने 9 खिलाड़ियों को खरीदा

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में कुल 9 खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया। इस दौरान सबसे महंगे रहे रवि बिश्नोई, जिसे इस टीम ने 7.20 करोड़ रुपये में ख़रीदा। मगर इस टीम को 4 ही रेटिंग पॉइंट मिलते हैं। चूंकि इसने बिश्नोई के अलावा किसी अन्य अच्छे खिलाड़ी को नहीं खरीदा।

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस जीती हुई बोली कैप्ड / अनकैप्ड
1 रवि बिश्नोई ₹2,00,00,000 ₹7,20,00,000 कैप्ड
2 एडम मिल्ने ₹2,00,00,000 ₹2,40,00,000 कैप्ड
3 रवि सिंह ₹30,00,000 ₹95,00,000 अनकैप्ड
4 सुशांत मिश्रा ₹30,00,000 ₹90,00,000 अनकैप्ड
5 कुलदीप सेन ₹75,00,000 ₹75,00,000 कैप्ड
6 ब्रिजेश शर्मा ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
7 अमन राव पेरला ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
8 विग्नेश पुथुर ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
9 यशराज पुंजा ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड

RCB ने लगाई 8 प्लेयर्स पर बोली

आईपीएल विनर आरसीबी ने कुल 8 खिलाड़ियों पर बोली लगाई और सबसे महंगे वेंकटेश ईयर रहे, जिसे इस टीम ने 7 करोड़ रुपये में ख़रीदा। इस टीम को 7 रेटिंग पॉइंट मिलते हैं। चूंकि इसने वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी जैसे स्टार खिलाड़ियों को काफी सस्ते में हासिल कर लिया।

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस जीती हुई बोली कैप्ड / अनकैप्ड
1 वेंकटेश अय्यर ₹2,00,00,000 ₹7,00,00,000 कैप्ड
2 मंगेश यादव ₹30,00,000 ₹5,20,00,000 अनकैप्ड
3 जैकब डफी ₹2,00,00,000 ₹2,00,00,000 कैप्ड
4 जॉर्डन कॉक्स ₹75,00,000 ₹75,00,000 कैप्ड
5 कनिष्क चौहान ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
6 विहान मल्होत्रा ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
7 विक्की ओस्तवाल ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
8 सात्विक देसवाल ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड

सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई 10 प्लेयर्स पर बोली

सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल 10 खिलाड़ियों को खरीदा और इसके सबसे महंगे खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन रहे, जिसे इस टीम ने 13 करोड़ रुपये में ख़रीदा। इसी के साथ इस टीम को सिर्फ 3 रेटिंग पॉइंट मिलते हैं। चूंकि इसने लियाम जैसे फ्लॉप प्लेयर पर इतने पैसे लगाए और बाकि भी कोई ख़ास खिलाड़ी नहीं लिया।

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बेस प्राइस जीती हुई बोली कैप्ड / अनकैप्ड
1 लियाम लिविंगस्टोन ₹2,00,00,000 ₹13,00,00,000 कैप्ड
2 जैक एडवर्ड्स ₹50,00,000 ₹3,00,00,000 अनकैप्ड
3 सलिल अरोड़ा ₹30,00,000 ₹21,50,00,000 अनकैप्ड
4 शिवम मावी ₹75,00,000 ₹75,00,000 कैप्ड
5 क्रेन्स फुलेत्रा ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
6 प्रफुल हिंगे ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
7 अमित कुमार ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
8 ओंकार तरमाले ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
9 साकिब हुसैन ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड
10 शिवांग कुमार ₹30,00,000 ₹30,00,000 अनकैप्ड

FAQs

आईपीएल 2026 ऑक्शन का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन रहा?

आईपीएल 2026 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन रहे। ग्रीन पर ऐतिहासिक 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगी।

यह भी पढ़ें: IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का चौथा मैच हुआ रद्द, लखनऊ समेत पुरे देश भर के फैंस ने लगाई बोर्ड को फटकार

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!