Posted inIndian Premier League (IPL)

KKR vs LSG: मार्श, मकर्म, पंत, बदोनी, पूरन…. कोलकाता के खिलाफ LSG की तगड़ी प्लेइंग इलेवन पूरी तरह तैयार

KKR vs LSG: Marsh, Markram, Pant, Badoni, Pooran... LSG's formidable Playing XI against Kolkata is all set.

KKR vs LSG, IPL 2026: ऋषभ पंत एंड कंपनी आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एसआरएच के खिलाफ अपना लास्ट में जीतने के बाद अब यह टीम कर कोलकाता को हराकर अपनी दावेदारी को और मजबूत करने की कोशिश करते दिखाई देने वाली है। इसके लिए इसकी प्लेइंग 11 पूरी तरह से तैयार है। तो आइए KKR vs LSG मैच के लिए LSG की प्लेइंग 11 पर एक नजर डाल लेते हैं।

9 अप्रैल को होगा KKR vs LSG मैच

In Match No. 15 of IPL 2026, the Lucknow Super Giants are set to face the three-time IPL champions, the Kolkata Knight Riders.
In Match No. 15 of IPL 2026, the Lucknow Super Giants are set to face the three-time IPL champions, the Kolkata Knight Riders.

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 15 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ने वाली है। यह मैच केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम है। ऋषभ पंत की टीम के लिए यह मैच कंटिन्यूटी के लिहाज से काफी ज्यादा जरूरी है, क्योंकि अपने शुरुआती दो में से यह टीम सिर्फ एक मैच जीत सकी है।

वहीं अजिंक्य रहाणे की टीम केकेआर का तो अब तक खाता ही नहीं खुला है। यह टीम शुरुआती दो मैच हार चुकी है और तीसरे में बारिश के कारण मैच रद्द होने की वजह से इसे सिर्फ एक अंक मिला है।

यह भी पढ़ें: IPL के तुरंत बाद अफगानिस्तान से टेस्ट और ODI खेलेगी टीम इंडिया! हिस्सा बनेंगे दोनों फॉर्मेट में ये 15-15 खिलाड़ी

इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है 11 में मौका

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक दमदार जीत दर्ज करने के बाद ऋषभ पंत केकेआर के खिलाफ मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में हमें कुछ खास बदलाव करते नजर नहीं आएंगे। यानी कि जो खिलाड़ी उस मैच में खेलते दिखे थे, वहीं इसमें भी खेलते दिखाई दे सकते हैं।

बीते मैच की तरह ही ओपनिंग पर एक बार फिर मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम आ सकते हैं। ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर खेलते नजर आ सकते हैं और निकोलस पूरन व अब्दुल समद क्रमशः चौथे व पांचवें स्थान पर खेल सकते हैं। मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आयुष बडोनी का उपयोग किया जा सकता है। ऐसे में अब देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि ये टीम जीत दर्ज करेगी या नहीं।

KKR vs LSG मैच के लिए LSG प्लेइंग 11 (संभावित)

मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।

(इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी)

FAQs

KKR vs LSG मैच कब होगा?
9 अप्रैल
KKR vs LSG का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ Kolkata की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, रहाणे, ऐलन, रघुवंशी, पॉवेल, रिंकू….

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!