KKR vs PBKS Match Prediction: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 12 में सोमवार, 6 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरने को तैयार बैठी हैं। तो आइए जान लेते हैं कि इस मैच में कौन बाजी मार सकता है? कितने रन बनने की उम्मीद है? और मौसम का हाल क्या रहेगा? साथ ही साथ पिच कैसी होगी?
KKR vs PBKS MATCH PREVIEW

कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस आईपीएल सीजन अपने शुरुआती दोनों मैच में हार का स्वाद चखा है। वहीं पंजाब किंग्स लगातार दो जीत दर्ज करके आगे बढ़ रही है। और अब दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होने वाली हैं। यह मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में खेला जाएगा।
शाम 7:30 बजे से इस मैच की शुरुआत होगी। इस दौरान PBKS को श्रेयस अय्यर लीड करेंगे। जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करते दिखाई देंगे। एक ओर अय्यर जहां आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विनिंग परसेंटेज वाले कप्तान हैं। वहीं दूसरी ओर KKR के कप्तान रहाणे का परसेंटेज सबसे बेकार है।
KKR vs PBKS मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग
- मैच: KKR vs PBKS
- मैच नंबर: 12
- स्टेडियम: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
- तारीख: 6 अप्रैल
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
KKR vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 35
- KKR: 21 जीत
- PBKS: 13 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 1
KKR vs PBKS मैच पिच रिपोर्ट
कोलकाता-पंजाब का यह मैच ईडन गार्डन में खेला जाएगा, जहां की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बहुत आसान होता है। तेज आउटफील्ड होने की वजह से तेजी से रन बनते हैं। साथ ही साथ बाउंड्रीज भी छोटी होने के वजह से चौके-छक्के भी ज्यादा लगते हैं।
शुरुआती समय में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है स्पिनर्स अपना प्रभाव दिखाते हैं। ईडन गार्डन के मैदान पर अब तक कुल 101 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इस दौरान बैटिंग फर्स्ट टीम ने 43 जबकि बैटिंग सेकंड ने 57 में जीत दर्ज की है। इस मैदान का एवरेज फर्स्ट इनिंग स्कोर 165.88 का रहा है।
यह भी पढ़ें: आईपीएल 2026 के बीच क्रिकेट के बड़े सितारे का निधन, 2007-2011 वर्ल्ड कप जीत में निभाया अहम रोल
KKR vs PBKS मैच वेदर रिपोर्ट
KKR और PBKS के बीच होने वाले इस मुकाबले में मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश होगी या नहीं यह तो बाद में पता चलेगा। लेकिन अभी इतना जरूर पता चल रहा है कि मैच के समय परिस्थितियां थोड़ी बिगड़ सकती हैं, क्योंकि शाम के समय बारिश और आंधी तूफान की संभावनाएं हैं।
दिन का मैक्सिमम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। दिन की शुरुआत तो खिली धूप के साथ होगी। लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे मुसीबतें शुरू होने वाली है। यानी साफ शब्दों में कहा जाए तो कल का मैच बारिश और तूफान की वजह से बाधित हो सकता है। हालांकि उम्मीद की जाएगी कि ऐसा कुछ भी न हो और हमें एक जबरदस्त मैच देखने मिले।
KKR vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
KKR का स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक और दक्ष कामरा।
PBKS का स्क्वाड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश और विशाल निषाद।
KKR vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
KKR की संभावित प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुज़रबानी।
(इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलेन)
PBKS की संभावित प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
(इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्या)
KKR vs PBKS स्कोर प्रिडिक्शन
पॉवरप्ले स्कोर
- KKR: 60-65 रन
- PBKS: 65-70 रन
16 ओवर का स्कोर
- KKR: 140-150 रन
- PBKS: 150-155 रन
20 ओवर का स्कोर
- KKR: 180-190 रन
- PBKS: 200-215 रन
KKR vs PBKS मैच विनर
PBKS
FAQs
KKR vs PBKS मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
KKR vs PBKS मैच कितने बजे से शुरू होगा?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में संकट! भारत की कप्तानी कर चुके 3 दिग्गज कप्तान हुए बाहर, फैंस को लगा झटका