KKR: तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल 2026 सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है और आगामी सीजन के लिए इसके प्लेइंग 11 का भी ऐलान कर दिया गया है। इस प्लेइंग 11 में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। लेकिन टिम सीफर्ट, जो कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल की बल्लेबाजी करते नजर आए थे। उन्हें 11 में मौका नहीं मिला है। तो आइए बार प्लेइंग 11 पर नजर डाल लेते हैं।
मुंबई से खेलेगी अपना पहला मैच

कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग 11 के बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए कि आईपीएल 2026 सीजन में यह टीम अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ मुकाबला से करेगी। KKR का मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। 29 मार्च, रविवार के दिन दोनों टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
इन-इन खिलाड़ियों को मिलने वाला है मौका
बता दें कि KKR की जिस प्लेइंग 11 कि हम बात कर रहे हैं वो इसकी मैनेजमेंट या कप्तान ने नहीं बल्कि हर्षा भोगले ने घोषित की है। मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने हाल ही में प्रिडिक्ट किया कि यह फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है।
उन्होंने प्लेइंग में बतौर ओपनर अजिंक्य रहाणे और फिन एलन को मौका दिया है। जबकि नंबर 3 पर उन्होंने कैमरन ग्रीन को रखा है। रोवमेन पॉवेल इस 11 में नंबर 4 जबकि अंगकृष रघुवंशी 5 पर हैं। फिनिशर के रूप में रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह को नंबर 6 और 7 पर मौका दिया गया है। इस 11 में उन्होंने अनुकूल राय और सुनील नरेन को ऑल राउंडर के तौर पर चुना है।
जबकि वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा को गेंदबाज का रोल दिया है। बल्लेबाजी के पॉइंट ऑफ़ व्यू से उनकी ११ तो काफी दमदार है। मगर तेज गेंदबाजी में थोड़ी कमजोर दिख रही है और इसलिए उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उमरान मलिक व कार्तिक त्यागी को चुना है।
यह भी पढ़ें: SRH कैंप में हाई वोल्टेज ड्रामा, कप्तान ईशान किशन से उलझा युवा बॉलर, उंगली दिखाकर बोला- ‘चल निकल…’
कमबैक के इरादे से उतरेगी टीम
आईपीएल 2025 सीजन में यह टीम पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई थी। 2024 ट्रॉफी जीतने के बाद बीते सीजन यह टीम 14 में से सिर्फ पांच मैच जीत सकी थी और 7 में इसे हार का स्वाद चखना पड़ा था। 12 अंकों के साथ यह टीम अंक तालिका में आठवें पायदान पर रही थी। इस सीजन इसकी कोशिश रहेगी कि यह अपने प्रदर्शन में इजाफा करे और अपने मुकाबले जीत चौथी ट्रॉफी की ओर कदम बढ़ाए।
Vibe with the Knights 🎵🕺 pic.twitter.com/sfcYu52uUX
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 21, 2026
हर्षा भोगले द्व्रारा चुनी गई KKR की प्लेइंग XI
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमेन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल राय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा।
इम्पैक्ट- उमरान मलिक/कार्तिक त्यागी