RCB: आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2026 आईपीएल सीजन में अपने सफ़र की शुरुआत करेगी। यह टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में अपना पहला मैच खेलते नजर आएगी और इस मैच के लिए इसकी प्लेइंग 11 सामने आ गई है। तो आइए इस मैच की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डाल लेते हैं।
RCB की प्लेइंग 11 आई सामने

बता दें कि आईपीएल 2026 सीजन के लिए आरसीबी की प्लेइंग इलेवन जो सामने आई है वो इसके कप्तान या मैनेजमेंट में नहीं बल्कि ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने डाली है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की मानें तो 2026 आईपीएल सीजन में एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट ओपन करते नजर आ सकते हैं। जबकि नंबर तीन पर देवदत्त पडीक्कल को मौका दिया जा सकता है।
कप्तान रजत पाटीदार बीते सीजन की तरह ही एक बार फिर नंबर 4 पर खेलते दिखाई दे सकते हैं। वहीं जितेश शर्मा बतौर विकटकीपर खेलते दिखाई दे सकते हैं। इस 11 में फिनिशर के तौर पर जैकब बेथेल और टिम डेविड या रोमारियो शेफर्ड खेलते दिखाई दे सकते हैं।
ईएसपीएन क्रिकइंफो की मानें तो स्पिनर के तौर पर क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा फिर खेलते दिखाई दे सकते हैं। साथ ही भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी को तेज गेंदबाज के तौर पर खेलते दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सीजन से पहले ही फैंस को मिली शॉकिंग खबर, 12 नंबर हमेशा के लिए रिटायर, अब नहीं दिखेगा मैदान पर
लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की इरादे से उतरेगी टीम
RCB किस 11 के साथ उतरेगी इसका पता तो मैच में ही चलेगा। लेकिन आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराने के बाद इस टीम का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर पहुंच चुका है और अब यह टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
वैसे भी इस टीम ने एक बार फिनिश लाइन पर कर ली है और अब यह लगातार खिताब जीत सकती है, जिस तरह इंडियन टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और फिर 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीता।
🚨 RCB’S LIKELY XI FOR FIRST MATCH IN IPL 2026 🚨 (ESPNcricinfo).
– Kohli, Salt, Devdutt, Rajat (C), Jitesh, Bethell, David/Shepherd, Krunal, Bhuvneshwar, Suyash, Duffy & Mangesh (Impact). pic.twitter.com/IblWviwJ4d
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 25, 2026
RCB की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, टिम डेविड/ रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जैकब डफी।
इम्पैक्ट प्लेयर: मंगेश यादव।
यहां देखें मैच का लाइव प्रसारण
आरसीबी और एसआरएच के बीच होने जा रहे मैच के लाइव प्रसारण की बात करें तो यह जिओ हॉटस्टार ऐप वेबसाइट और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है। इस मैच की शुरुआत शाम 6:30 बजे से होगी। लेकिन उससे पहले ओपनिंग सेरिमनी भी होगी, जिसमें कई स्टार शिरकत करेंगे।