Kuldeep Yadav vs Yuzvendra Chahal: कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक लंबे समय तक अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाते नजर आए। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में भी काफी कमाल का प्रदर्शन किया हुआ है। ऐसे में आइए आज के इस आर्टिकल के जरिए जान लेते हैं कि आखिर दोनों में से बेस्ट कौन है। यानी आईपीएल में किसके आंकड़े ज्यादा बेहतरीन हैं।
Kuldeep Yadav के आईपीएल आंकड़े
सबसे पहले बात करेंगे 31 वर्षीय कुलदीप यादव की तो कुलदीप यादव ने आईपीएल में साल 2016 में कदम रखा था और तब से लेकर अब तक वो दो आईपीएल टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने DC और KKR के लिए खेला है। उन्होंने KKR की ओर से डेब्यू किया था और अभी DC का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक 98 मैच खेले हैं, जिसकी 95 पारियों में 102 विकेट हासिल किए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 14 रन देकर 4 विकेट है।
उनकी इकोनॉमी 8.03 की है। वहीं उन्होंने 26.95 की औसत और 20.5 के स्ट्राइक रेट से विकेट लिए हैं। कुलदीप यादव ने चार बार चार विकेट हॉल हासिल किया है। उनका बेस्ट आईपीएल सीजन 2022 रहा था, जब उन्होंने 14 मैचों में 21 विकेट लिए थे।
Yuzvendra Chahal के आईपीएल आंकड़े
युजवेंद्र चहल की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक वो चार टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने मुंबई से डेब्यू किया। उसके बाद आरसीबी फिर आरआर और अब पंजाब के लिए खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 174 मैचों में 221 विकेट चटका रखे हैं और वह इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
इनफैक्ट वह एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिसने आईपीएल में 200 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 40 रन देकर 5 विकेट है। उन्होंने 7.96 की इकोनॉमी से रन दिए हैं और उनका एवरेज 22.76, स्ट्राइक रेट 17.01 का रहा है। उन्होंने आठ बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट हॉल लिया है। उनका बेस्ट आईपीएल सीजन 2022 का रहा था, जब उन्होंने आरआर के लिए खेलते हुए 27 विकेट चटकाए थे और लगभग हर सीजन उन्होंने डबल डिजिट में ही विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें: KKR के खिलाफ मुकाबले के लिए MI की प्लेइंग इलेवन फाइनल, डी कॉक-रोहित ओपनर, नंबर-3-4-5 पर जैक्स-सूर्या-तिलक
हेड टू हेड Kuldeep Yadav vs Yuzvendra Chahal

हेड टू हेड मामले में कुलदीप यादव से युजवेंद्र चहल काफी आगे हैं। कुलदीप ने अब तक अपने आईपीएल करियर में जितने विकेट लिए हैं उसके दोगुना विकेट भी चहल ले चुके। हैं। हालांकि दोनों के मैचों में भी काफी बड़ा अंतर है। लेकिन इस दौरान चहल का एवरेज, इकोनामी भी काफी बढ़िया है। हालांकि स्ट्राइक रेट में कुलदीप थोड़ा आगे हैं। लेकिन ओवरऑल हम युजवेंद्र चहल को बेस्ट बता सकते हैं और हम ही नहीं बल्कि हर कोई आईपीएल की बेस्ट 11 में चहल को ही चुनता है।
FAQs
युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव में से कौन बेस्ट स्पिनर है?
यह भी पढ़ें: खेल जगत में छाई शोक की लहर, मात्र 25 साल की उम्र में इस भारतीय खिलाड़ी का हुआ निधन