IPL 2026, Lalit Modi: आईपीएल के फाउंडर और इसके फर्स्ट चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में आईपीएल 2026 में फिक्सिंग का सनसनीखेज खुलासा किया है। 62 साल के ललित मोदी का मानना है कि आईपीएल में इस समय सब कुछ सही नहीं चल रहा है और बहुत जल्द इसकी जांच की मांग की है।
IPL 2026 में फिक्सिंग के संकेत

दरअसल, आईपीएल 2026 में रिसेंटली 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। राजस्थान के होम ग्राउंड बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में RR ने 6 विकेट से जीत दर्ज करी। टीम ने 12 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। लेकिन इस दौरान इस टीम के मैनेजर रोमी भिंदर डगआउट में बैठकर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के बगल में फोन चलाते दिखाई दिए, जिससे फिक्सिंग के शक सामने आ रहे हैं।
फोन यूज करने की नहीं है आजादी
बता दें कि लाइव मैच के दौरान किसी भी प्लेयर या टीम सदस्य को फोन का इस्तेमाल करने की आजादी नहीं है। फोन ही नहीं बल्कि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल करना पूरी तरह से गैरकानूनी है। हालांकि मैनेजर्स को इसके इस्तेमाल की इजाजत होती है। लेकिन वो भी सिर्फ और सिर्फ ड्रेसिंग रूम में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी खिलाड़ी के आसपास इसका इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ है।
मगर रोमी भिंदर वैभव के बगल में फोन इस्तेमाल करते नजर आए। इसके बाद से ही हर कोई फिक्सिंग की बात कह रहा है और आईपीएल व बीसीसीआई को इसकी जांच करने की मांग कह रहा है। इसी कड़ी में आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी ने भी इमीडिएट जांच की मांग की है।
🚨 MOBILE PHONE IN RR DUGOUT !🤯
– Even though mobile phones are not allowed during matches in the Indian Premier League, Rajasthan Royals were seen breaking the rule and using a mobile phone during the match.
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 11, 2026
यह भी पढ़ें: शनिवार डबल हेडर ने बदल दी IPL 2026 Points Table, CSK-PBKS ने मारी बाजी, इन 4 टीमों का प्लेऑफ फिक्स
Lalit Modi ने कही यह बात
आईपीएल की शुरुआत और इसके ग्रोथ में एक अहम भूमिका अदा करने वाले ललित मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “डगआउट में फोन रखना पूरी तरह से मना है।” उन्होंने फिक्सिंग का शक जाहिर करते हुए लिखा।, “क्या सच में ऐसा हुआ, मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं हुआ होगा। अगर ऐसा हुआ है तो आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है।”
एक तरफ़ा तरीके से RR ने जीता था मैच
मैच की बात करें तो इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 12 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत लिया था। इस टीम ने 18 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर मैच जीता था। इस दौरान इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे।
FAQs
Lalit Modi कौन है?
आईपीएल 2026 के मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: किस एक IPL खिलाड़ी को दूसरी टीम से अपनी टीम में शामिल करोगे? गिल-पाटीदार-ईशान तीनों ने लिया सिर्फ ये एक नाम