Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! BCCI ने रद्द की ओपनिंग सेरेमनी, जानें कारण

Major Blow Ahead of IPL 2026! BCCI Cancels Opening Ceremony—Find Out Why

आईपीएल 2026 (IPL 2026) की चर्चाएं काफी तेज हो चुकी हैं, क्योंकि 28 मार्च से इसकी शुरुआत होने जा रही है। आईपीएल 2026 के मैच नंबर एक में हमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद एक-दूसरे के आमने-सामने दिखाई देंगी। इस मुकाबले को लिए हर कोई हद से ज्यादा एक्साइटेड है।

लेकिन बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए हर किसी को हैरान कर दिया है। बोर्ड ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) की ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी है। तो आइए जान लेते हैं कि क्या है कारण, किस वजह से बीसीसीआई ने ऐसा फैसला लिया है।

रद्द की गई IPL 2026 ओपनिंग सेरिमनी

IPL 2026 Opening Ceremony Cancelled
IPL 2026 Opening Ceremony Cancelled

बता दें कि हर आईपीएल सीजन की शुरुआत एक ओपनिंग सेरेमनी से की जाती है और इस दौरान कई बड़े सितारे मैदान पर नजर आते हैं। लेकिन आईपीएल 2026 (IPL 2026) में ऐसी कोई ओपनिंग सेरिमनी नहीं होगी। यानी कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सामान्य मैच के तरह इस मैच का भी आगाज होगा।

इस वजह से लिया गया है फैसला

बता दें कि बीते आईपीएल सीजन आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में एक दो नहीं बल्कि पूरे 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी और इसी दुखद घटना के चलते बोर्ड ने ओपनिंग सेरिमनी न करने का ऐलान किया है। यानी 28 तारीख को होने वाले मैच में कोई भी खास प्रोग्राम नहीं किया जाएगा।

ज्ञात हो कि इस दौरान आरसीबी की टीम ब्लैक आर्म बैंड पहनकर खेलते नजर आएगी। वहीं प्रैक्टिस के दौरान वो 11 नंबर की जर्सी पहने रहेगी। इससे उन सभी 11 लोगों को टरीब्यूट दिया जाएगा, जो कि अब हमारे बीच नहीं रहे। यही नहीं बल्कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन 11 फैंस के लिए 11 सीट्स खाली छोड़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें: RCB vs SRH: आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स की प्लेइंग इलेवन फाइनल, हेड, अभिषेक, ईशान, रेड्डी, क्लासेन

फाइनल में होगा ग्रैंड आयोजन

बीसीसीआई ने बताया है कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) की ओपनिंग सेरिमनी नहीं होगी। लेकिन इसका फाइनल काफी ग्रैंड होगा। यानी फाइनल सेरेमनी के दौरान हमें कई हस्तियां परफॉर्म करते नजर आएंगी। यह भी मालूम हो कि बीते आईपीएल सीजन सभी वेन्यू पर ओपनिंग सेरिमनी आयोजित की गई थी, क्योंकि बिता आईपीएल सीजन आईपीएल का 18वां सीजन था और इस दौरान विराट कोहली रोहित शर्मा और एमएस धोनी को सम्मानित भी किया गया था।

इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगी टीमें

आईपीएल 2026 में सभी टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। आरसीबी की कोशिश रहेगी कि वो एक बार फिर टूर्नामेंट जीते वहीं फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स कोशिश करेगी कि इस बार वो गलती न करें और फिनिश लाइन को पार करें। बाकि टीमें भी जीत दर्ज कर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

FAQs

IPL 2026 की शुरुआत कब होगी?
28 मार्च
आईपीएल 2026 के मैचेस लाइव कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: RCB vs SRH, MATCH PREDICTION: जानें किस टीम की जीत के कितने चांस? इस बार 200+ नहीं बनेगा ये बड़ा स्कोर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!