इस समय आईपीएल 2026 (IPL 2026) का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। हर मैच की हर बॉल काफी ज्यादा रोमांचक हो रही है। फैंस टूर्नामेंट का भरपूर मजा ले रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक क्रिकेटर से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। खबर है कि क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश की है।
साउथ अफ्रीका का यह क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार

बता दें कि क्लेरमोंट क्रिकेट क्लब के पूर्व बल्लेबाज ट्रिस्टन पेरेज़ को पिछले महीने अपनी गर्लफ्रेंड, एलाना ब्रुक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और वो इस समय पोल्समूर जेल में बंद हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें 23 मार्च 2026 को अरेस्ट किया गया।
पुलिस सेवा के प्रवक्ता एफसी वैन वाइके ने दी जानकारी
ट्रिस्टन पेरेज़ के मामले में दक्षिण अफ़्रीकी पुलिस सेवा के प्रवक्ता एफसी वैन वाइके ने कहा, “घटना के समय वो अपने प्रेमी के साथ थी। घटनास्थल की आगे की जांच करने पर पुलिस को कुछ गड़बड़ी का संदेह हुआ और इसी के चलते उसे गिरफ्तार किया गया।”
मालूम हो कि पेरेज़ को 1 अप्रैल को विनबर्ग मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था और अब आगे की औपचारिक जमानत सुनवाई के लिए वो 9 अप्रैल तक का इंतज़ार करेंगे। चूंकि सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है।
Former Claremont Cricket Club batsman Tristan Perez arrested for alleged murder > https://t.co/4WYBtY0ksn #ClubCricketSA pic.twitter.com/GX9eYJovgU
— Club Cricket SA (@ClubCricketSA) April 2, 2026
ब्रुक के परिवार ने दिया बड़ा बयान
एलाना ब्रुक के परिवार ने इस मुश्किल वक्त में हिम्मत दिखाते हुए कहा, “परिवार उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता है जिन्होंने समर्थन, संवेदना संदेश और हमारी प्रिय और प्रेम से भरपूर एलाना की यादें साझा की हैं। इस विनाशकारी समय में आपकी दयालुता का हमारे लिए शब्दों में व्यक्त करने से कहीं अधिक महत्व है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह मामला अब एक आपराधिक जांच है और हमें दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा और न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है कि वे न्याय सुनिश्चित करेंगे और हम शुरू से ही उनके संचार और सहानुभूति के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।”
इन सब के अलावा उन्होंने कोई भी अटकलबाजी करने और प्रिवेसी बनाए रखने की रिक्वेस्ट की। ब्रुक के परिवार ने कहा, “हमारा परिवार इस असहनीय क्षति से बहुत दुखी है। हम शोक संतप्त हैं और निश्चिंत रहना चाहते हैं। हम निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं और सभी से विनम्रतापूर्वक निवेदन करते हैं कि वे आगे कोई अटकलबाजी न करें और ऑनलाइन अपुष्ट जानकारी साझा न करें।”
FAQs
आईपीएल 2026 कहां देखें?
आईपीएल 2026 का फाइनल कब होगा?
यह भी पढ़ें: IPL खेलने से रोका, तो भड़का ये विदेशी खिलाड़ी, कोर्ट में ठोका केस, रिटायरमेंट की भी दी धमकी