Mahendra Singh Dhoni, CSK: आईपीएल के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी को लेकर बीते कुछ समय से लगातार चर्चा चल रही थी कि वो फिट हो जाएंगे। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी फिट होकर हमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को खेलते नजर आएंगे।
लेकिन रिसेंटली आई खबर के अनुसार ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है। क्योंकि एमएस धोनी फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके हैं और इसके वजह से खेलते नजर नहीं आएंगे।
Mahendra Singh Dhoni पास नहीं कर पाए फिटनेस टेस्ट

बता दें कि कॉफ इंजरी के चलते महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेलते दिखे हैं और उनकी टीम को लगातार हार मिल रही है। CSK शुरुआती तीनों मैच हार चुकी है और आगे इसे कितनी हार मिलेगी इसका अभी कोई भी अंदाजा नहीं है।
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि धोनी काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं और शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में खेलते दिख सकते हैं। लेकिन क्रिकबज में छपी खबर के अनुसार ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है और धोनी हमें खेलते नजर नहीं आएंगे।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी नहीं करेंगे एमएस धोनी
क्रिकबज में छपी खबर के अनुसार एमएस धोनी की फिटनेस में मंगलवार (7 अप्रैल) तक कोई खास सुधार नहीं हुआ है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच में वो मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं।
सीएसके के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन करा रहे हैं और फिलहाल उन्हें खेलने के लिए पूरी तरह फिट होने में कम से कम एक और सप्ताह लग सकता है।
🚨 MS DHONI IS STILL NOT FIT ENOUGH FOR THE UPCOMING MATCH 🚨
CSK management confirmed Dhoni is still recovering and will miss at least two weeks. While seeing him in the nets at Chepauk is a positive sign, he’s only practicing because the team is local. Don’t expect him onfield pic.twitter.com/qY8RYXvQPr
— DB (@Brevisnation7) April 2, 2026
नेट्स में बल्लेबाजी का कर रहे हैं अभ्यास
क्रिकबज ने बताया कि एमएस धोनी इस समय अपने परिवार के साथ चेन्नई में हैं और फिजियो और मालिश करने वाले समेत चेन्नई के समर्पित सपोर्ट स्टाफ की देखरेख में रिहैबिलिटेशन करा रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले चेन्नई के नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया था।
इसके साथ ही साथ क्रिकबज ने यह भी बताया है कि धोनी को वापसी में अभी काफी समय लग सकता है। यानी वो 11 अप्रैल के बाद 14 और 18 अप्रैल का मैच भी मिस कर सकते हैं।
FAQs
एमएस धोनी की उम्र कितनी है?
चेन्नई सुपर किंग्स का मौजूदा कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: सेलेक्शन पर लगी मुहर! वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू बस कुछ दिन दूर, इस डेट को पहनेंगे भारत की जर्सी