Posted inIndian Premier League (IPL)

CSK को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी IPL 2026 से चोट के चलते हुआ बाहर

Major Blow for CSK: Star Player Ruled Out of IPL 2026 Due to Injury

CSK IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल 2025 सीजन बेहद ही खराब रहा था। लास्ट सीजन यह टीम अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर थी और 2026 आईपीएल सीजन के शुरुआत से पहले ही इसे काफी बड़ा झटका लग गया है। इस टीम के एक स्टार खिलाड़ी इंजरी के कारण अंतिम मौके पर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो लास्ट मोमेंट पर इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

टूर्नामेंट से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

Nathan Ellis has been ruled out of IPL 2026 due to a hamstring injury.
Nathan Ellis has been ruled out of IPL 2026 due to a hamstring injury.

दरअसल, अंतिम मौके पर जो खिलाड़ी इंजर्ड होकर टूर्नामेंट से बाहर हुआ है वो कोई और नहीं बल्कि नाथन एलिस हैं। नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं और इसकी पुष्टि सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने की है।

केएस विश्वनाथन ने स्पोर्ट्सस्टार से बात करते हुए बताया कि उनकी टीम के लिए काफी ज्यादा बड़ा झटका है, क्योंकि एलिस एक अहम गेंदबाज हैं। खासकर डेथ ओवर में और वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटी हुई है।

बीते सीजन बने थे स्क्वाड का हिस्सा

मालूम हो कि नाथन एलिस आईपीएल 2025 में भी सीएसके का ही हिस्सा थे। हालांकि उस दौरान उन्हें सिर्फ एक मैच में चुना गया और उन्होंने एक सफलता अर्जित की थी। लेकिन ओवर ऑल टी20 क्रिकेट में वो 231 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने 186 मैचों की 185 पारियों में यह कारनामा किया है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 6 रन देकर चार विकेट रहा है। उन्होंने सात बार टी20 क्रिकेट में 4 विकेट हॉल लिया है।

यह भी पढ़ें: SRH के खिलाफ मुकाबले के लिए RCB की प्लेइंग इलेवन आई सामने, कोहली, साल्ट, अय्यर, पाटीदार, टिम डेविड……

Nathan Ellis की जगह इसे मिल सकता है मौका

नाथन एलिस की जगह आईपीएल 2026 में सीएसके के स्क्वाड में स्पेंसर जॉनसन एंट्री मार सकते हैं। क्योंकि वो पहले ही पीएसएल से अपना नाम वापस ले चुके हैं और टी20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड भी काफी ज्यादा शानदार रहा है। उनके अलावा यह टीम महली बियर्डमैन को भी साइन कर सकती है, जो कि महज 20 साल के हैं। लेकिन अपनी गेंदों से तूफान ला देते हैं।

IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी और राहुल चाहर।

FAQs

नाथन एलिस की उम्र क्या है?

31 साल

यह भी पढ़ें: बला की खूबसूरत है मुंबई इंडियंस के इन 4 खिलाड़ियों की पत्नी, काव्या-प्रीति भी इनके आगे भरती पानी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!