Posted inIndian Premier League (IPL)

बीच सीजन फ्रेंचाइजी को लगा तगड़ा झटका, स्टार विदेशी ओपनर चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Major Blow for Franchise Mid-Season: Star Overseas Opener Ruled Out of Entire Tournament Due to Injury

Opener Batter: इस समय हर फैंस के जुबान पर सिर्फ आईपीएल 2026 का नाम है, क्योंकि इसमें एक से बढ़कर एक बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल कर रहे हैं। आईपीएल में अब तक कुल 18 मैच हुए हैं और यह सभी मैच काफी ज्यादा रोमांचक रहे हैं। कुछ मुकाबले तो अंतिम गेंद तक गए हैं। लेकिन इसी बीच भारत के पड़ोसी देश में चल रही टी20 लीग PSL से एक खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो गया है।

यह खिलाड़ी हुआ बाहर

बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में लाहौर कलंदर्स टीम के बल्लेबाज परवेज़ हुसैन एमोन (Parvez Hossain Emon) शोल्डर इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को फील्डिंग के दौरान मैदान पर टक्कर लगने के चलते शोल्डर इंजरी हुई थी और इसकी वजह से यह टूर्नामेंट से बाहर जा चुका है, जो कि इसकी फ्रेंचाइजी के लिए एक काफी बड़ा झटका रहने वाला है।

3 मैचों में खेलते नजर आए Parvez Hossain Emon

Lahore Qalandars batsman Parvez Hossain Emon has been ruled out of the 2026 Pakistan Super League due to a shoulder injury.
Lahore Qalandars batsman Parvez Hossain Emon has been ruled out of the 2026 Pakistan Super League due to a shoulder injury.

मालूम हो कि बांग्लादेश के 23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज परवेज़ हुसैन एमोन का यह डेब्यू PSL सीजन था, जोकि अब चोट के कारण खराब हो गया है। उन्होंने इस सीजन लाहौर कलंदर्स के लिए तीन मैच खेले थे और 71 रन बनाए थे।

उन्हें लाहौर में मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ खेले गए आखिरी मैच के दौरान आसिफ अली से टक्कर के कारण टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा है। टक्कर के चलते उनके लिगामेंट में चोट आ गई थी। शनिवार, दोपहर को पेशावर ज़ल्मी के खिलाफ मैच के टॉस के बाद लाहौर कलंदर्स की फ्रेंचाइजी ने जानकारी दी की एमोन बाकि बचे मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

यह भी पढ़ें: बीच सीजन हैदराबाद टीम में शामिल हुए ग्लेन मैक्सवेल, अब फिर से मैदान पर लगाएंगे चौकों-छक्कों की झड़ी

जल्द होगा रिप्लेसमेंट का ऐलान

PSL लाहौर कलंदर्स ने एक बताया कि एमआरआई स्कैन से परवेज़ हुसैन एमोन के लिगामेंट में चोट की पुष्टि हुई है और उन्हें आने वाले हफ्तों में आराम व पुनर्वास की सलाह दी गई है। इसके चलते फ्रेंचाइजी ने काफी सोच विचार कर उन्हें टीम से मुक्त करने का फैसला लिया गया है और उनके जगह पर किसी अन्य खिलाड़ी को जल्द ही स्क्वाड में शामिल किया जाएगा।”

टी20 क्रिकेट में बना चुके हैं 2198 रन

बताते चलें कि बांग्लादेश के 23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज परवेज़ हुसैन एमोन के नाम ओवरऑल 93 टी20 मैचों की 93 पारियों में कुल 2198 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दौरान उन्होंने 25.26 के औसत और 129.44 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। वहीं उनके बल्ले से 100* के बेस्ट स्कोर के साथ 2 शतक और 11 अर्धशतक आए हैं। उन्होंने 164 चौकों के अलावा 141 छक्के जड़ने का भी कारनामा किया है।

FAQs

परवेज़ हुसैन एमोन की उम्र क्या है?

23 साल

परवेज़ हुसैन एमोन ने कुल कितने टी20 रन बनाए हैं?

2198 रन

यह भी पढ़ें: MI vs RCB: मुंबई इंडियंस में 2, आरसीबी में 3 बड़े बदलाव! महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!