RCB: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और टूर्नामेंट के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है। लेकिन सबसे ज्यादा उत्सुकता आरसीबी के फैंस के बीच देखने को मिल रही है, क्योंकि यह टीम लास्ट सीजन की चैंपियन रही है और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इस बार भी इतिहास रचेगी। लेकिन ऐसा होगा या नहीं ये बाद में पता चलेगा।
मगर अभी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन फैंस थोड़ा घबरा गए हैं। दरअसल, इस टीम का एक स्टार खिलाड़ी इंजर्ड है और इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 सीजन मिस कर सकता है।
SRH के साथ अपना पहला मैच खेलेगी आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कौनसा खिलाड़ी आईपीएल 2026 मिस कर सकता है के बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलना है। एसआरएच और आरसीबी की टीम 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक दूसरे के सामने होगी। तो देखना होगा कि इस दौरान कौनसी टीम जीत के साथ शुरुआत करेगी।
यह खिलाड़ी मिस कर सकता है आईपीएल

दरअसल, जो खिलाड़ी आईपीएल 2026 मिस कर सकता है वो कोई और नहीं बल्कि जोश हेज़लवुड हैं। 35 वर्षीय हेज़लवुड बीते आईपीएल सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक रहे थे। उन्होंने 12 मैचों में कुल 22 विकेट चटकाए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इंजरी के चलते वो इस बार शायद खेलते दिखाई नहीं दे सकेंगे।
मालूम हो कि जोश हेज़लवुड को नवंबर 2025 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी और इस इंजरी के चलते वो पहले तो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सामान्य मैचों से बाहर हुए और फिर टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे। हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि आईपीएल में वो वापसी कर लेंगे। मगर अभी तक वो फिट नहीं हुआ हैं और मुकाबले मिस कर सकते हैं।
🚨 BIG BLOW FOR RCB? 🚨
Josh Hazlewood is yet to receive medical clearance ahead of IPL 2026, putting his participation in doubt. ⏳
A major concern for Royal Challengers Bengaluru just days before the season begins. 🏏💔pic.twitter.com/OgDob4Wk3l
— Tapish (@crictapish) March 13, 2026
कुछ ऐसे हैं जोश हेज़लवुड के आंकड़े
35 वर्षीय जोश हेजलवुड इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक ओवरऑल 516 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा 232 मैचों की 297 पारियों में कर रखा है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 295, वनडे में 142 और टी20 में 79 विकेट चटकाए हैं। वहीं आईपीएल की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में कुल 57 विकेट चटका रखे हैं।
उन्होंने 39 मैचों की 39 पारियों में यह कारनामा किया है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 25 रन देकर 4 विकेट रहा है। उनकी इकोनॉमी 8.27 की है। उन्होंने इस बीच 20.98 की औसत और 15.2 के स्ट्राइक रेट से विकेट लिए हैं।
FAQs
आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?
यह भी पढ़ें: साल 2026 की सबसे बड़ी सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, भारत 22 तारीख से इस देश से खेलेगा 5-5 टी20-ODI और 2 टेस्ट