IPL 2026: बस दो दिन बाद से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है और इसके लिए फैंस में एक अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2026 काफी ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन इसकी शुरुआत से पहले ही एक ऐसी खबर आई है, जो कइयों को पसंद नहीं आएगी। दरअसल, एक दो नहीं बल्कि 5 स्टार खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो गए हैं और हमें खेलते दिखाई नहीं देंगे।
IPL 2026 से बाहर हुए यह पांच खिलाड़ी

हर्षित राणा (Harshit Rana)
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल फॉर्मेट गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल 2026 (IPL 2026) में हमें नजर नहीं आएंगे। हर्षित राणा इंजरी के कारण 2026 सीजन से बाहर हो चुके हैं। उन्हें घुटने की सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसके चलते वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्मअप मैचेज के दौरान इंजरी हुई थी। KKR ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर नवदीप सैनी का चयन किया है।
सैम करन (Sam Curran)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। लेकिन वो कमर की चोट के वजह से आईपीएल 2026 में हमें खेलते नजर नहीं आ सकेंगे। सैम करन आईपीएल में अब तक कुल 997 रन बनाने के साथ ही साथ 59 विकेट भी ले चुके हैं। आरआर की फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंकाई स्टार दासुन शनाका को चुना है।
नेथन एलिस (Nathan Ellis)
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में हमें जो खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे उनमें अगला नाम नेथन एलिस का होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के 31 वर्षीय तेज गेंदबाज नेथन एलिस हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आईपीएल के 19वें सीजन में वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखाई देने वाले थे। बात करें उनके आईपीएल करियर की तो उनके नाम आईपीएल में 19 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। CSK ने उनके जगह स्पेंसर जॉनसन को चुना है।
यह भी पढ़ें: कोहली, साल्ट, पड्डीकल, पाटीदार…. लीक हुई SRH के खिलाफ RCB की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मौका
आकाश दीप (Akash Deep)
आईपीएल 2026 (IPL 2026) से आकाशदीप भी बाहर हो गए हैं। आकाशदीप आईपीएल के 19वें सीजन में KKR के लिए खेलते दिखाई देने वाले थे। लेकिन इंजरी के चलते वो बाहर हो गए हैं और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर सौरभ दुबे को चुना गया है। अब देखना होगा कि वो कैसा प्रदर्शन करेंगे।
KKR’s fast-bowling crisis is real🚨
Harshit Rana (Ruled Out)
Matheesha Pathirana (Injured)
Mustafizur (Banned)
Akash Deep (Ruled Out)#Cricket #KKR #IPL pic.twitter.com/403dOqoIzZ— CREX (@Crex_live) March 21, 2026
यश दयाल (Yash Dayal)
आरसीबी के चैंपियन बनने में एक अहम रोल अदा करने वाले यश दयाल भी हमें इस (IPL 2026) सीजन खेलते नजर नहीं आएंगे। आईपीएल में 41 विकेट चटका चुके यस दयाल रेप केस के आरोपों में फंसे हुए हैं। इस वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें स्क्वाड में शामिल न करने का फैसला किया है।
FAQs
आईपीएल 2026 का लाइव प्रसारण कहां देखें?
आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?
यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर के लिए अपशब्द बोल गए थे अश्विन, अब योगराज सिंह ने सिखाया सबक, कहा ‘ये कुछ भी बक रहा..