Posted inIndian Premier League (IPL)

RCB की प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 खिलाड़ियों की एंट्री! कोहली, पड्डीकल, बैथल….

Major Shake-up in RCB's Playing XI: 3 New Players Enter for the Clash Against Mumbai Indians! Kohli, Padikkal, Bithal...

RCB Playing 11 For MI Match: 2026 आईपीएल (IPL 2026) सीजन के मैच नंबर 20 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टक्कर होने जा रही हैं। आईपीएल इतिहास की दो सबसे बेहतरीन टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखाई देंगी। इस दौरान डिफेंडिंग चैंपियन एक अलग प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है। तो आइए इस मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेइंग 11 पर नजर डाल लेते हैं।

आज शाम वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें

This match between Mumbai Indians and Royal Challengers Bengaluru in IPL 2026 will be played this evening, April 12.
This match between Mumbai Indians and Royal Challengers Bengaluru in IPL 2026 will be played this evening, April 12.

बता दें कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Mumbai Indians and Royal Challengers Bengaluru) का यह मैच आज शाम, 12 अप्रैल को खेला जाएगा। रविवार शाम 7:30 बजे दोनों टीमें एक-दूसरे के आमने सामने होंगी। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है, क्यूंकि दोनों टीमें अपना लास्ट मैच हार कर आ रही हैं।

इतना ही नहीं बल्कि दोनों के आपस में आंकड़े भी काफी बेहतरीन रहे हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 19 में जबकि आरसीबी ने 15 में जीत दर्ज की है। लास्ट सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच हुआ था और उसे आरसीबी ने जीता था। अब देखना होगा कि इस बार किसकी टीम विजयी होगी।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है RCB की 11 में मौका

अपना बिता मैच हारने के बाद रजत पाटीदार प्लेइंग ११ में काफी बदलाव कर सकते हैं। वो बीते कुछ समय से लगातार फ्लॉप हो रहे फिल साल्ट को बाहर कर जैकब बेथेल को शामिल कर सकते हैं। वहीं रोमारियो शेफर्ड के जगह जैकब डफी की फिर 11 में एंट्री कराई जा सकती है। साथ ही साथ अभिनंदन सिंह के जगह पर रासिक सलाम डार को चुना जा सकता है।

यानी विराट कोहली और जैकब बेथेल ओपन करते दिखाई दे सकते हैं। वहीं देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर) और टिम डेविड मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाते दिखाई दे सकते हैं। इस 11 में स्पिनर ऑल राउंडर के तौर पर क्रुणाल पंड्या को चुना जा सकता है। जबकि भुवनेश्‍वर कुमार, जोश हेज़लवुड, रासिक सलाम डार और जैकब डफी प्रॉपर तेज गेंदबाज के रूप में खेलते दिखाई दे सकते हैं और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सुयश शर्मा की एंट्री हो सकती है।

MI मैच के लिए RCB की प्लेइंग 11 (संभावित)

विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्‍वर कुमार, जोश हेज़लवुड, रासिक सलाम डार और जैकब डफी।

(इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा)

FAQs

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru का मैच कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru मैच कब होगा?

12 अप्रैल

यह भी पढ़ें: शनिवार डबल हेडर ने बदल दी IPL 2026 Points Table, CSK-PBKS ने मारी बाजी, इन 4 टीमों का प्लेऑफ फिक्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!