Posted inIndian Premier League (IPL)

Gujarat Titans vs Delhi Capitals मैच में फिक्सिंग? सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Match-Fixing in the Gujarat Titans vs Delhi Capitals Match? Shocking Truth Revealed

Gujarat Titans vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 में कल दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला काफी दमदार रहा। इस धांसू मुकाबले में GT ने अंत में एक रन से जीत दर्ज की और जीत के बाद सभी खिलाड़ी काफी ज्यादा खुश नजर आए।

लेकिन अब अचानक एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है, जो फैंस की खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है। खबर है कि यह मैच फिक्स था और फिक्सिंग के चलते गिल की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

कुछ ऐसा रहा था मैच का हाल

Gujarat Titans vs Delhi Capitals
Gujarat Titans vs Delhi Capitals

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच (Gujarat Titans vs Delhi Capitals) में फिक्सिंग के आरोप क्यों लग रहे हैं इसके बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए कि यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला गया था और इस दौरान कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया था।

GT ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 210 रन बना डाले। इस दौरान शुभमन गिल ने 70, जोस बटलर ने 52 और वाशिंगटन सुंदर ने 55 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस टीम के लिए मुकेश कुमार और कुलदीप यादव के साथ लुंगी एनगिडी ने एक सफलता अर्जित की।

रन चेस करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआत तो काफी शानदार करी। लेकिन जैसे ही पहला विकेट गिरा यह टीम लगातार एक के बाद एक विकेट गंवाते रही और फिर बाद में डेविड मिलर ने पारी को संभाला। लेकिन लास्ट गेंद पर रन न बना पाने के चलते यह टीम एक रन से मैच हार गई। इस दौरान केएल राहुल टॉप रन गेटर बने। उन्होंने 92 रन बनाए। वहीं पथुम निसांका ने 41 और डेविड मिलर ने भी नाबाद 41 रन बनाए।

इस बीच राशिद खान ने सबसे ज्यादा तीन वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक सफलता अर्जित की। दो बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

यह भी पढ़ें: RCB Playing XI: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोश हेजलवुड की वापसी! टीम से बाहर ये बड़ा नाम

इस वजह से लग रहे हैं फिक्सिंग के आरोप

इस टीम पर फिक्सिंग के आरोप बहुत सारे चीजों की वजह से लग रहे हैं। दरअसल, मैच के दौरान जब डेविड मिलर ने एक लौंग ऑफ की दिशा में शॉट खेला तो वो एकदम बाउंड्री लाइन के पास गिरा। मगर उस दौरान अंपायर ने बिना ज्यादा देर समय लिए उसे छक्का ना देकर चौका दे दिया, जिसके वजह से फैंस को फिक्सिंग का शक हुआ।

इसके बावजूद जब मैच के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर एक आसानी से सिंगल लेकर डेविड मिलर मैच को बचा सकते थे। तो उन्होंने एक रन को मना कर दिया, जिस वजह से भी फैंस को लग रहा है कि फिक्सिंग हुई। इसके अलावा भी फैंस आरोप लगा रहे हैं कि जब अंतिम गेंद पर कुलदीप यादव आउट हुए तब अंपायर्स ने अच्छे से रिव्यू नहीं चेक किया। मानें सही से देखा नहीं कि वह आउट थे या नहीं।

हालांकि इसमें से अधिकतर आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। कुलदीप यादव का रन आउट थोड़े समय बाद ही सही लेकिन बड़े डिस्प्ले पर दिखाया था और कुलदीप यादव क्रीज से काफी बाहर थे। डाइव लगाने के बावजूद वो गेंद के स्टंप पर हिट करने के बहुत देर बाद पहुंचे। वहीं डेविड मिलर जिस तरह के फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे थे।

उन्हें लगा कि वो अंतिम गेंद पर शॉट लगाकर मैच जीता सकते हैं। इस वजह से उन्होंने कुलदीप यादव को स्ट्राइक नहीं दिया और यह कोई भी बड़ा बैटर करता, क्योंकि कुलदीप यादव के स्ट्राइक पर आने के बाद इस टीम के मैच जीतने के चांस पूरी तरह से खत्म हो जाते। मैच हारने के बाद डेविड मिलर रोते भी दिखाई दिए थे। वहीं चौके-छक्के की जो बात है वो भी अंपायर ने चेक ही किया होगा। यानी फिक्सिंग जैसा कोई मामला नहीं है यह बस कुछ फैंस हार हजम नहीं कर पाने के बाद बेबुनियाद इल्जाम लगा रहे हैं।

FAQs

Gujarat Titans vs Delhi Capitals मैच किसने जीता था?

Gujarat Titans

क्या Gujarat Titans vs Delhi Capitals मैच में फिक्सिंग हुई थी?

नहीं

यह भी पढ़ें: 9 नहीं 12 टीमों के बीच खेला जायेगा WTC, अब ये 3 देश भी लेंगे टूर्नामेंट में हिस्सा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!