CSK vs PBKS: एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा CSK बनाम PBLS मैच समाप्त हो चुका है और इस मैच को पंजाब किंग्स की टीम ने जीत लिया है। पंजाब की टीम ने एक तरफ़ा तरीके से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया और बता दिया कि क्यों वो बीते सीजन अंक तालिका में टॉप पर थी और सीएसके लास्ट में। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
Punjab Kings ने दिखाई CSK को औकात
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी बीते आईपीएल सीजन अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर थी। जबकि श्रेयस अय्यर की टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। उम्मीद तो जताई जा रही थी कि 2026 सीजन में सीएसके कमबैक करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और पहला मैच हारने के बाद चेन्नई लगातार दूसरा मैच भी गंवा बैठी है। दूसरे मैच में सीएसके को 5 विकेट के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।
Chennai Super Kings ने बनाए थे 209 रन
पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। इस दौरान आयुष म्हात्रे ने सबसे अधिक 43 गेंद में छह चौके पांच छक्के की मदद से 73 रन बनाए। सरफराज खान ने अंत में 12 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं शिवम दुबे 27 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 28 रन बनाने में सफल रहे। जबकि संजू सैमसन फिर से फ्लॉप हुए और सिर्फ सात रन ही बना पाए।
विरोधी टीम की ओर से विजय कुमार वैशाख ने एक बार फिर गेंदबाजी से कहर ढाया और दो विकेट चटकाए। उनके अलावा जेवियर बार्टलेट, मार्को जानसेन और युजवेंद्र चहल एक-एक विकेट लेने में सफल हुए।
Gen Next Ayush Mhatre putting on a show with fearless strokeplay – clean hits, sharp intent & zero hesitation 💥🎯
Future’s here… and it’s playing bold 😮🔥#TATAIPL 2026 | #CSKvPBKS | LIVE NOW 👉 https://t.co/V7g8urYvEn pic.twitter.com/tNIRmJdmG7
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 3, 2026
यह भी पढ़ें: Preity Zinta के पति कौन हैं? जानें किससे हुई पंजाब किंग्स के मालकिन की शादी, ये हैं पूरा नाम और प्रोफेशन
आसानी से चेस कर लिया टारगेट

210 रनों के विशालकाय टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम शुरुआत से ही डोमिनेट करते दिखाई दी और इस टीम ने 4.2 ओवर में 61 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया। प्रियांश आर्या 11 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन, कॉपर कॉलोनी ने 36, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन की पारी खेली।
पंजाब किंग्स की टीम ने 18.4 ओवर में 210 रन बनाकर 5 विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया। शशांक सिंह 14, मार्कस स्टोइनिस 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। विरोधी टीम के लिए मेट हेनरी और अंशुल कंबोज दोनों ने दो-दो विकेट चटकाए। लेकिन इस दौरान सीएसके के तीन गेंदबाजों की इकोनॉमी 11 से ऊपर जबकि बाकि दो कि करीब 9.50 रही।
FAQs
CSK vs PBKS मैच किसने जीता?
CSK vs PBKS में किसने सबसे ज्यादा रन बनाए?
यह भी पढ़ें: आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए जो काम महज 18 साल में कर दिखाया