Posted inIndian Premier League (IPL)

नीता अंबानी ने शाहरुख खान के कोहिनूर जैसे खिलाड़ी पर डाली नजर, KKR से इसे अपनी टीम में करना चाहती हैं ट्रेड

नीता अंबानी ने शाहरुख खान के कोहिनूर जैसे खिलाड़ी पर डाली नजर, KKR से इसे अपनी टीम में करना चाहती हैं ट्रेड

MI Likely To Trade This Player From KKR: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले काफी सारी टीमों के बीच खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर ढेर सारी खबरें आ रही हैं। कुछ समय पहले जहां केएल राहुल के ट्रेड होनी की खबर आई थी। वहीं, पिछले काफी दिनों से रवींद्र जडेजा और सैम करन के संजू सैमसन के साथ ट्रेड की खबर चर्चा में है।

अब मुंबई इंडियंस भी ट्रेड की रेस में शामिल हो चुकी है और उसने कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा खिलाड़ी को टारगेट किया है। यह खिलाड़ी पहले भी मुंबई की टीम का हिस्सा रह चुका है।

KKR से इस लेग स्पिनर को ट्रेड कर सकती है MI

नीता अंबानी ने शाहरुख खान के कोहिनूर जैसे खिलाड़ी पर डाली नजर, KKR से इसे अपनी टीम में करना चाहती हैं ट्रेड

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स KKR) से मुंबई इंडियंस जिस लेग स्पिनर को ट्रेड करने को देख रही है, वो 28 वर्षीय मयंक मारकंडे हैं। मयंक को मेगा ऑक्शन में केकेआर ने 30 लाख के बेस प्राइस पर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। हालांकि, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन जैसे दिग्गजों की मौजूदगी में मयंक को आईपीएल 2025 में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला।

ऐसे में साफ है कि मयंक को सिर्फ बैकअप के लिए रखा गया था। इसी वजह से मुंबई इंडियंस इस प्रतिभाशाली स्पिनर को अपने साथ जोड़ने को देख रही है, जिसे उसने 2023 के सीजन से पहले रिलीज कर दिया था। मयंक ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2018 में मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी और अब तक इस टीम की तरफ से 3 सीजन खेल चुके हैं।

KKR और MI की मयंक मारकंडे को लेकर डील फाइनल होने की कगार पर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस के बीच मयंक मारकंडे के ट्रेड को लेकर बातचीत फाइनल स्टेज तक पहुंच गई है और अगर सब ठीक रहा तो फिर मयंक आईपीएल 2026 में हमें मुंबई इंडियंस में नजर आ सकते हैं।

हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि मयंक की डील के लिए एमआई अपने किसी खिलाड़ी को केकेआर को सौंपने वाली है या नहीं। संभावना कैश ट्रेड की ही बन रही है, क्योंकि मयंक मारकंडे का प्राइस बहुत ज्यादा नहीं है। मुंबई इंडियंस के पास कलाई के स्पिनर के रूप में विग्नेश पुथुर और कर्ण शर्मा मौजूद हैं। ऐसे में मयंक मारकंडे के आने से उसके पास विकल्प बढ़ जाएंगे।

इस लेग स्पिनर पर भी MI की नजर

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि मुंबई इंडियंस सिर्फ केकेआर से ही नहीं, सनराइजर्स हैदराबाद से भी ट्रेड को लेकर बात कर रही हैं और टीम से लेग स्पिनर राहुल चाहर को अपने साथ जोड़ सकती है। राहुल भी मयंक मारकंडे की तरह लेग स्पिनर हैं और मुंबई इंडियंस के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए भी खेल चुके हैं।

राहुल चाहर को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में 3.20 करोड़ की कीमत में खरीदा था। हालांकि, पूरे सीजन राहुल को सिर्फ 1 ही मैच खेलने का मौका मिला। इस लेग स्पिनर को लेकर अभी तक बातचीत किस स्टेज पर है, यह पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन राहुल के आने से मुंबई का स्पिन विभाग मजबूत जरूर हो जाएगा। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 39 मैचों में 7.41 की शानदार इकॉनमी रेट से 41 विकेट झटके हैं।

FAQs

KKR से MI किस खिलाड़ी को ट्रेड कर अपने साथ शामिल करने को देख रही है?
KKR से MI लेग स्पिनर मयंक मारकंडे को ट्रेड कर अपने साथ शामिल करने को देख रही है।
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कैसा रहा था?
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था और उसे क्वालीफायर 2 में हार मिली थी।

यह भी पढ़ें: रिंकू-नारायण समेत KKR सिर्फ इन 8 खिलाड़ियों को कर रही रिटेन, कप्तान रहाणे सहित बाकियों की छुट्टी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!