Posted inIndian Premier League (IPL)

मिचेल सेंटनर ने छोड़ा MI का साथ, IPL 2026 से पहले SRH की फ्रेंचाइजी से जुड़े

Mitchell Santner
Mitchell Santner

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) आईपीएल 2025 मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे थे और इस सत्र में बतौर गेंदबाज इन्होंने अपनी बेहतरीन छाप छोड़ी है। सेंटनर के प्रदर्शन को देखने के बाद कहा जा रहा था कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें आगामी कुछ सत्रों तक टीम के साथ जोड़ा जाएगा और ये टीम को चैपियन बनाने में भी भूमिका निभा सकते हैं।

लेकिन अब खबरें आई हैं कि, मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया है और आगामी टूर्नामेंट में ये हैदराबाद की टीम के साथ जुड़ते हुए दिखाई देंगे। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बेहद ही हैरान हैं कि, आखिरकार मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने एकाएक टीम को छोड़ने का फैसला क्यूँ कर लिया।

Mitchell Santner ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का दामन

Mitchell Santner leaves MI, joins SRH franchise ahead of IPL 2026
Mitchell Santner leaves MI, joins SRH franchise ahead of IPL 2026

मुंबई इंडियंस के बेहतरीन ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) के बारे में यह खबर आई है कि, इन्होंने अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है और ये अब हैदराबाद के खेमें में जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही ये टीम की कप्तानी करते हुए भी दिखाई देंगे।

अगर आप यह सोच रहे हैं कि, ये आईपीएल में मुंबई की टीम के लिए नहीं खेलेंगे तो आप गलत हैं। दरअसल बात यह है कि, ये द हंड्रेड लीग में हैदराबाद की टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने द हंड्रेड लीग की फ्रेंचाइजी नॉर्दन सुपरचार्जर्स को खरीद लिया है।

इसे भी पढ़ें – अब तक 500+ लड़कियों के साथ संबंध बना चुका है ये क्रिकेटर, लेकिन इस देश की आती हैं सबसे ज्यादा पसंद

कप्तानी करते दिखाई देंगे Mitchell Santner

द हंड्रेड लीग में हिस्सा लेने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की सह-फ्रेंचाइजी नॉर्दन सुपरचार्जर्स ने इस सीजन के लिए जिस स्क्वाड का गठन किया है उसमें इन्होंने कई खतरनाक खिलड़ियों को जगह दी है। इसके साथ ही इन्होंने टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) को सौंपी है।

सेंटनर के पास टी20 क्रिकेट में कप्तानी करने का अच्छा अनुभव है और इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अगर स्क्वाड की बात करें तो टीम में हैरी ब्रुक, डेविड मिलर, डेविड मलान, डैन लॉरेंस जैसे खतरनाक टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी शामिल हैं।

नॉर्दन सुपरचार्जर्स का द हंड्रेड लीग 2025 के लिए स्क्वाड

हैरी ब्रुक, आदिल राशिद, डेविड मिलर (ओ), मिशेल सेंटनर (ओ), ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, बेन ड्वारशुइस (ओ), ग्राहम क्लार्क, पैट ब्राउन, टॉम लॉज़, जैक क्रॉली, डैन लॉरेंस, माइकल पेपर, डेविड मालन।

इसे भी पढ़ें – मात्र 6 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, रोहित-कोहली समेत पूरी टीम इंडिया गम में डूबी

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!