Suresh Raina: पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अहम खिलाड़ी रहे सुरेश रैना को लेकर बीते सीजन खबरें आ रही थी कि उन्हें टीम में जोड़ा जा सकता है और वो टीम के फील्डिंग कोच बन सकते हैं। लेकिन एमएस धोनी ने उन्हें न चुनकर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया है। तो आइए जान लेते हैं कि कौन बना है चेन्नई का नया फील्डिंग कोच।
CSK ने किया नए फील्डिंग कोच का ऐलान
मालूम हो कि आईपीएल 2025 सीजन (IPL 2025) के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पूरी तरह फुस्स नजर आई थी। लगातार डोमिनेट करने वाली टीम आईपीएल 2025 सीजन के दौरान अपने 14 में से 10 मैच हार कर प्वाइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर थी। इतिहास में पहली बार था जब यह टीम सबसे पीछे रह गई थी और इसका नतीजा यह हुआ कि इसे काफी ज्यादा बैकलेस का सामना करना पड़ा।
हालांकि अपनी सभी पुरानी कमियों को दूर करते हुए यह टीम फिर से कम बैक करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसके लिए इसने आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान युवा खिलाड़ियों का चयन किया और अब डैडी आर्मी कहे जाने वाली टीम यंग आर्मी बन चुकी है। इसी कड़ी में इस टीम ने जेम्स फोस्टर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।
जेम्स फोस्टर जल्द करेंगे टीम को ज्वाइन

मालूम हो कि आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने तैयारी शुरू कर दी है और जेम्स फोस्टर बहुत जल्द इस टीम से जुड़ जाएंगे। जेम्स फोस्टर स्टीफन फ्लेमिंग द्वारा लीड की जा रही कोचिंग टीम के सदस्य होने वाले हैं। इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 7 टेस्ट, 11 वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल रखे हैं। क्रिकबज में छपी रिपोर्ट के अनुसार फोस्टर इस महीने के अंत तक टीम का हिस्सा बनेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘अभिषेक शर्मा की जगह इस खिलाड़ी को खिलाओ…’ रिकी पोंटिंग ने कोच गौतम गंभीर को दे डाली बड़ी सलाह
कई फ्रेंचाइजियों का रह चुके हैं हिस्सा
बताते चलें कि 45 साल के जेम्स फोस्टर पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के फील्डिंग कोच रह चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने डेजर्ट वाइपर्स, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स, पेशावर ज़ालमी जैसी बड़ी फ्रेंचाइजियों के संग भी काम कर रखा है। चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने हाल ही में कहा था कि, “हम एक फील्डिंग कोच की तलाश कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वो हमारे साथ जुड़ेंगे।”
🟡 James Foster set to join CSK as fielding coach#ChennaiSuperKings #IPL2026 pic.twitter.com/NbewlAE4CZ
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 4, 2026
FAQs
CSK का नया फील्डिंग कोच कौन है?
यह भी पढ़ें: सारा तेंदुलकर ने भाई की शादी में लगाए जबरदस्त ठुमके, लंदन ठुमकता गाने में डांस का VIDEO वायरल