Posted inIndian Premier League (IPL)

धोनी ने कर लिया फैसला, IPL 2026 से पहले इन 13 खिलाड़ियों को कर रहे रिलीज

MS Dhoni
MS Dhoni

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई थी। लेकिन कुछ मैचों के बाद ये इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए और इनकी जगह पर एमएस धोनी (MS Dhoni) को कप्तान नियुक्त किया गया था। एमएस धोनी (MS Dhoni) के कप्तान बनने के बाद भी चेन्नई की किस्मत नहीं सुधरी और लगातार मिली कई हारों के बाद टीम प्लेऑफ़ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी।

लेकिन अब खबरें आई हैं कि, IPL 2025 से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अब अगले सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा जा रहा है कि, चेन्नई सुपर की मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सीजन के पहले 13 फ्लॉप खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

MS Dhoni करेंगे CSK के इन खिलाड़ियों को बाहर!

MS Dhoni has taken the decision, he is releasing these 13 players before IPL 2026
MS Dhoni has taken the decision, he is releasing these 13 players before IPL 2026

IPL 2026 को ध्यान में रखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के द्वारा कई बड़े फैसले किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा इस सीजन में खराब प्रदर्शन करने वाले कई फ्लॉप खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इन खिलाड़ियों ने इस सीजन खेलते हुए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है और इसी वजह से इन्हें बाहर किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2026 के पहले विजय शंकर, रविचंद्रन अश्विन, मुकेश चौधरी, कमलेश नागरकोटी, जेमी ओवरटन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी और डेवोन कॉनवे को बाहर कर सकती है।

इसे भी पढ़ें – आखिरकार विराट कोहली ने उठाई IPL ट्रॉफी, कप्तान रजत पाटीदार की बदौलत पूरा हुआ सपना, देखिये जश्न का पूरा वीडियो

ये खिलाड़ी हो सकते हैं रिटेन

IPL 2026 को ध्यान में रखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के द्वारा आईपीएल 2025 में बेहतरीन खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीजन बेहद ही शानदार था और इन्होंने कई मैचों में टीम के लिए बेहतरीन खेला है।

रिटेन होने वाले खिलाड़ियों में रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, शेख रशीद, नाथन एलिस, सैम कुरेन और अंशुल कंबोज का नाम शामिल हो सकता है। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों को चेन्नई की मैनेजमेंट के द्वारा नीलामी के दौरान स्क्वाड में शामिल किया जाएगा और छठी ट्रॉफी जीतने की कोशिश की जाएगी।

IPL 2025 की गलतियों को नहीं दोहराएंगे MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में यह खबर आई है कि, अब ये अगले सीजन में उन गलतियों को नहीं दोहराएंगे जो इन्होंने आईपीएल 2025 के दौरान की थी। इस सीजन में चेन्नई की मैनेजमेंट के द्वारा प्लेइंग 11 में एक ही शैली के खिलाड़ियों को मौका दिया जाता था और इसी वजह से टीम विपक्षी टीम की तुलना में कमजोर रह जाती थी। कहा जा रहा है कि, IPL 2026 की नीलामी में चेन्नई में कई खतरनाक खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – RCB vs PBKS LIVE BLOG, IPL 2025 FINAL: 17 सालों का इंतजार खत्म, बेंगलुरु ने पहली बार जीती ट्रॉफी, 6 रन से पंजाब को हराया

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!