Posted inIndian Premier League (IPL)

महेंद्र सिंह धोनी ने किया साफ़, बताया अब IPL 2026 खेलेंगे या नहीं

MS Dhoni
MS Dhoni

पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन आईपीएल 2025 के पहले यह खबर आई थी कि यह सत्र इनके आईपीएल करियर का आखिरी सत्र हो सकता है। मगर अभी तक एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान नहीं किया है।

अब सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी के साथ वायरल हो रही है कि, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने संन्यास के बारे में जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि, ये फैसला एमएस धोनी (MS Dhoni) ने काफी सोच-विचार के बाद किया है और इस खबर के बाद इनके समर्थक बेहद ही मायूस हो गए हैं।

इस दिन संन्यास का ऐलान करेंगे MS Dhoni

MS Dhoni made it clear, told whether he will play IPL 2026 or not
MS Dhoni made it clear, told whether he will play IPL 2026 or not

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में यह खबर आई है कि, अब इन्होंने अपने आईपीएल करियर को विराम लगाने के बारे में विचार कर लिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी के साथ वायरल हो रही है कि, अब इन्होंने अपने भविष्य के बारे में विचार कर लिया है।

वायरल पोस्ट में यह कहा जा रहा है कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2025 तो खेलेंगे ही और इसके साथ ही ये साल 2026 में भी चेन्नई की टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि 2026 में ये टीम की कप्तानी करेंगे या नहीं करेंगे अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें – करुण नायर और ईशान किशन की वापसी, श्रेयस अय्यर बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान

इस वजह से हो रहे हैं धोनी ट्रोल

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का आईपीएल में पिछले कुछ सालों में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और ये बल्लेबाजी के साथ ही साथ अब कीपिंग में भी फेल हो रहे हैं। इनके ट्रोलर्स के द्वारा यह कहा जा रहा है कि, बढ़ती उम्र की वजह से अब इन्होंने प्रदर्शन करना बंद कर दिया है। इस सीजन कई मर्तबा ऐसा देखने को मिला है जब ये आठ और 9 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इनकी इसी हरकत की वजह से ही कई मैचों में चेन्नई की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं कीपिंग करते हुए भी इन्होंने कई मौके गवाए हैं। अब अगर ये आगामी सालों में भी खेलते हुए दिखाई देंगे तो टीम का बेड़ागर्क हो जाएगा।

इस प्रकार के हैं आकड़े

अगर बात करें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के आईपीएल करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक करियर में खेले गए कुल 276 आईपीएल मैचों की 241 पारियों में 38.46 की औसत और 137.63 की स्ट्राइक रेट से कुल 5423 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 24 मर्तबा अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। आईपीएल में फीलिंग करते हुए इन्होंने 157 कैच  और 47 स्टंपिंग की है।

इसे भी पढ़ें – ईशान के साथ 3 खिलाड़ी लौटे, सूर्या कप्तान, तो RCB-CSK से किसी प्लेयर को मौका नहीं, Asia Cup 2025 में ऐसी होगी 15 सदस्यीय टीम इंडिया

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!