Posted inIndian Premier League (IPL)

एमएस धोनी की रिटायरमेंट डेट का खुलासा! रॉबिन उथप्पा ने खोल दिया बड़ा राज

MS Dhoni's Retirement Date Revealed! Robin Uthappa Spills a Major Secret

MS Dhoni’s Retirement: हर आईपीएल सीजन का सबसे बड़ा मुद्दा यही रहता है कि क्या एमएस धोनी संन्यास का ऐलान कर रहे हैं या नहीं। धोनी के संन्यास की आशंकाओ के वजह से फैंस उनके मुकाबले भारी संख्या में देखने पहुंचते हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक तो संन्यास का ऐलान नहीं किया है और आईपीएल 2026 में भी वह हमें खेलते नजर आने वाले हैं।

इस बात की पुष्टि खुद उन्होंने और मैनेजमेंट ने कर दी थी। लेकिन रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में उनके रिटायरमेंट का प्लान लिक कर दिया है। रॉबिन उथप्पा ने बताया है कि आखिर एमएस धोनी कब संन्यास लेंगे।

30 तारीख को एक्शन में देखेंगे MS Dhoni

MS Dhoni's Retirement
MS Dhoni’s Retirement

रॉबिन उथप्पा ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर क्या कहा है उसके बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए कि आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है और इस दौरान एमएस धोनी हमें 30 मार्च को एक्शन में नजर आएंगे। 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होने जा रहा है।

सोमवार को शाम 7:30 बजे दोनों टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के आमने सामने होंगी और इस दौरान हमें एमएस बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते नजर आ सकते हैं।

रॉबिन उथप्पा ने कही यह बात

चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में बताया कि इस बार एमएस धोनी (MS Dhoni) का रोल थोड़ा बदला हुआ दिख सकता है। उनका मानना है कि आईपीएल 2026 धोनी का आखिरी सीजन होगा।

उथप्पा ने बताया कि धोनी पहले की तरह 7 नंबर पर नहीं बल्कि आठ नंबर पर बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं, ताकि एक नई टीम को खुद को और बेहतर तरीके से ग्रूम करने और साबित करने का मौका मिल सके। उथप्पा का कहना है कि धोनी अब मेंटोर + प्लेयर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क के बाद दिल्ली कैपिटल्स को एक और बड़ा झटका, ये विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पायेगा शुरूआती 3 मैच

जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं एमएस धोनी

बता दें कि एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2026 की तैयारी में बिल्कुल कसर नहीं छोड़ी है। वह नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। एमएस धोनी सीएसके के साथ अपना यह साल काफी यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। उनकी टीम बीते कुछ समय से आईपीएल में अपना दबदबा नहीं दिखा सकी है।

2023 सीजन के बाद से यह टीम फाइनल में नहीं पहुंची है और बीते सीजन में तो इसका और भी ज्यादा बुरा हाल था। लास्ट आईपीएल सीजन यह टीम अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर थी, जोकि इसके अब तक के आईपीएल हिस्ट्री का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। लेकिन इस बार चीज बदल सकती हैं और ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम इतिहास रच सकती है

FAQs

आईपीएल 2026 में CSK की कप्तानी कौन करेगा?

ऋतुराज गायकवाड़

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान ने खोज निकाला आकाशदीप का रिप्लेसमेंट, नीता अंबानी के पूराने जांबाज को कर रहे शामिल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!