Posted inIndian Premier League (IPL)

मुंबई इंडियंस के कप्तान-उपकप्तान का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा के दोनों दुश्मनों को मिली जिम्मेदारी

Mumbai Indians के कप्तान-उपकप्तान का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा के दोनों दुश्मनों को मिली जिम्मेदारी

Mumbai Indians Captain and Vice-Captain For IPL 2026: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 5 सीजन से एक भी बार आईपीएल का टाइटल नहीं जीता है। एक समय इस टीम के लिए आईपीएल जीतना काफी आसान माना जाता था और उसने 2013 से 2020 के बीच अपने सभी ख़िताब जीते।

आईपीएल 2025 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था लेकिन फिर हारकर बाहर होना पड़ा था। अब आईपीएल 2026 पर नजर है और इसके लिए नीता अंबानी ने कप्तान और उपकप्तान घोषित कर दिए हैं।

रोहित शर्मा के दुश्मनों को मिली Mumbai Indians की लीडरशिप

Mumbai Indians के कप्तान-उपकप्तान का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा के दोनों दुश्मनों को मिली जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मालकिन नीता अंबानी ने आईपीएल 2026 के लिए एक बार फिर से हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव पर लीडरशिप के लिए भरोसा बरकरार रखा है। हार्दिक को कप्तान और सूर्यकुमार को उपकप्तान बनाया गया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के दुश्मनों की लिस्ट में शामिल किया जाता है।

हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने पर वैसे भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस खुश नहीं थे और उन पर यह भी आरोप लगा कि वो रोहित शर्मा का सम्मान नहीं कर रहे हैं। हालांकि, हार्दिक ने कभी खुलकर इस मुद्दे पर बात नहीं की। वहीं, टीम इंडिया से रोहित को टेस्ट से संन्यास लेने पर मजबूर करने वाले हेड कोच गौतम गंभीर का करीबी सूर्यकुमार यादव को माना जाता है। इसी वजह से सूर्या को भी रोहित का दुश्मन माना जाता है।

हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को इस बार मुंबई इंडियंस को दिलाना होगा ख़िताब

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस काफी समय से ख़िताब के लिए बेचैन हैं। यह चैंपियन टीम ख़िताब तो छोड़िए, काफी समय से फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई है। इसी वजह से आईपीएल 2023 के बाद कप्तानी में भी बदलाव हुआ था और रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कैप्टेंसी मिली थी, जिन्होंने गुजरात टाइटंस को एक बार चैंपियन और एक बार उपविजेता बनाया था।

हालांकि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में वापस आने पर हार्दिक का जादू फीका पड़ गया और 2024 में टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंची। 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब शुरुआत के बाद अच्छा रहा और फिर टीम ने क्वालीफायर 2 खेला। अब आईपीएल 2026 में हार्दिक पर एमआई को खिताबी जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी और इस काम में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को बतौर उपकप्तान हार्दिक का बखूबी साथ देना होगा, तभी सफलता मिल पाएगी।

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस में 2 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

दिसंबर में होने वाले आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बड़ी चतुराई दिखाते हुए, दो जबरदस्त खिलाड़ियों को ट्रेड के माध्यम से अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है। एमआई ने सबसे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स से शार्दुल ठाकुर को अपने साथ जोड़ा और फिर गुजरात टाइटंस से शेरफेन रदरफोर्ड को अपने साथ जोड़ा।

इन दोनों ही खिलाड़ियों को नीता अंबानी ने कैश ट्रेड से खरीदा है। शार्दुल को 2 करोड़ और शेरफेन को 2.6 करोड़ में मुंबई ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। शार्दुल और शेरफेन के आने से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का लोअर ऑर्डर पहले की तुलना में अधिक मजबूत हो गया है।

FAQs

IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान किसे नियुक्त किया गया है?
IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान हार्दिक पांड्या को नियुक्त किया गया है।
सूर्यकुमार यादव को रोहित शर्मा का दुश्मन क्यों माना जाता है?
गौतम गंभीर का करीबी होने के कारण सूर्यकुमार यादव को रोहित शर्मा का दुश्मन माना जाता है।

यह भी पढ़ें: “बौना है ये…बेन#@$” जसप्रीत बुमराह ने लांघी मर्यादा, साउथ अफ्रीकी कप्तान को बीच मैदान पर दी गाली

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!