Posted inIndian Premier League (IPL)

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने अचानक लिया बड़ा फैसला, बदला अपना कप्तान, CSK के खिलाड़ी को खरीद सौप दी कैप्टेंसी

Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा आईपीएल 2024 के पहले हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त कर दिया गया था। पहले सीजन में तो इनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। लेकिन दूसरे सीजन में इन्होंने बेहतरीन कप्तानी की और टीम को एलिमनेटर तक पहुंचाया। एलिमनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

अब खबरें आई हैं कि, आईपीएल 2026 के पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया गया है। कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट के द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स से खरीदे गए एक खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त किया गया है। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बेहद ही हैरान हैं कि, आखिरकार मैनेजमेंट के द्वारा ये कैसा फैसला कर लिया गया है।

Mumbai Indians ने बदला अपना कप्तान!

Mumbai Indians franchise suddenly took a big decision, changed its captain, bought a CSK player and handed over the captaincy
Mumbai Indians franchise suddenly took a big decision, changed its captain, bought a CSK player and handed over the captaincy

आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बारे में यह खबर आई है कि, इन्होंने आईपीएल 2026 के पहले नए कप्तान का ऐलान दिया है। मैनेजमेंट के द्वारा चेन्नई के एक खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। सभी खेल प्रेमी इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही खुश नजर आए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2026 के लिए नहीं बल्कि इंग्लैंड में खेली जाने वाली द हंड्रेड लीग के लिए नए कप्तान का ऐलान किया है। इस लीग में मुंबई इंडियंस ने ओवल इंविंसिबल टीम के ऊपर निवेश किया है और यह फ्रेंचाइजी भी अब एमआई-ग्रुप का हिस्सा बन चुकी है। ओवल इंविंसिबल की टीम ने द हंड्रेड लीग के लिए सैम बिलिंग्स को अपना कप्तान नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें – IPL में छा गया था, फिर हो गया गुमनाम, रोहित शर्मा की वजह से खत्म हो गया 157 Kmph बॉलर का करियर

चेन्नई का हिस्सा रह चुके हैं सैम बिलिंग्स

इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स आईपीएल में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं और ये चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। इन्होंने चेन्नई की टीम के लिए 2 सीजन में हिस्सा है। पहली मर्तबा साल 2018 के आईपीएल के लिए चेन्नई ने इन्हें अपने साथ जोड़ा था और इसके बाद ये साल 2019 में भी खेले गए आईपीएल में चेन्नई की टीम का हिस्सा थे। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, आईपीएल 2016 और 2017 में ये दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे। इसके साथ ही इन्होंने आखिरी मर्तबा साल 2022 में कोलकाता की टीम के लिए खेला था।

इस प्रकार के हैं आकड़े

अगर बात करें इंग्लैंड के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स के क्रिकेट करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेलते हुए 374 मैचों की 351 पारियों में 24.10 की औसत से 134.68 की स्ट्राइक रेट से 7183 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने एक शतकीय और 35 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। इनके बारे में यह कहा जाता है कि, जोस बटलर की वजह से ये कभी भी इंग्लैंड की टीम का नियमित हिस्सा नहीं बन पाए थे। इन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 202 में खेला था। इसके बाद से ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – Bangladesh vs Pakistan, 3rd T20I, DREAM 11 TEAM IN HINDI: खेल रहे ड्रीम इलेवन, तो जरुर देख ले करोड़पति बनाने वाली ये टीम

29
भारत vs इंग्लैंड

आज के मैच में कौनसी टीम ज्यादा रन बनायेगी

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!