Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru LIVE: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 20 में आईपीएल इतिहास की दो सबसे बेहतरीन टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रही हैं। यह दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगी। तो आइए इस मुकाबले की स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं। यानी कि यह मैच कहां खेला जाएगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग किस चैनल पर होगी।
12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होगी दोनों टीमों की टक्कर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में उसे हार मिली है। सिर्फ एक में उसने जीत का स्वाद चखा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 मैच खेले हैं और इस दौरान दो में उसे जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है।
अब दोनों टीमें अपना अगला मैच एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएँगी। 12 अप्रैल, रविवार शाम 7:30 बजे दोनों टीमों की आईपीएल 2026 के मैच नंबर 20 में टक्कर होने जा रही है। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएँगी और उम्मीद है कि एक कांटे की टक्कर हमें देखने को मिलेगी।
स्टार स्पोर्ट्स और जिओ हॉटस्टार पर होगा मैच का प्रसारण
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच का लाइव प्रसारण मोबाइल यूजर्स के लिए जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट के जरिए होगा। जबकि जो यूजर्स टीवी पर इस मैच का मजा लेना चाहते हैं उन्हें स्टार स्पोर्ट्स का चैनल लगाना होगा।
बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर आप अलग-अलग भाषाओं में आईपीएल 2026 के मुकाबले का मजा ले सकते हैं और जिओ हॉटस्टार पर भी आप अलग-अलग भाषाओं में आईपीएल 2026 मैचेस के सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
MI IN PREP MODE 💙🔥
Rohit Sharma & Mumbai Indians grinding hard at Wankhede Stadium 👀
Nets on. Focus locked 💯
Big clash vs RCB loading ⚡When MI prepares like this…
you know it’s serious business 😈#RohitSharma #MumbaiIndians #MIvsRCB #IPL pic.twitter.com/N1iDA0nyJR— ND Sport (@SportsByND) April 10, 2026
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को दिया स्पेशल गिफ्ट, 15 साल की वफादारी का मिला ये ख़ास इनाम!
काफी शानदार है दोनों टीमों के आंकड़े
ओवरऑल मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में कुल पांच ट्रॉफी जीती है। जबकि आरसीबी के नाम एक ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। लेकिन दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े काफी दमदार हैं।
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच हुए हैं। इसमें से 19 में मुंबई इंडियंस जबकि 15 में आरसीबी ने जीत दर्ज की है। इस दौरान दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। दोनों टीमों के बीच लास्ट सीजन एक मुकाबला खेला गया था और उस बीच आरसीबी ने जीत दर्ज की थी। अब देखना होगा कि इस बार कौन सी टीम विजय पताका लहराएगी।
FAQs
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru का मैच कहां देखें?
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru मैच कब होगा?
यह भी पढ़ें: IPL के दौरान बड़ा कांड! भारतीय क्रिकेटर पहुंचा जेल, लगे चौंकाने वाले आरोप