भारतीय टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देते हैं। इन्हें पहली बार साल 2011 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बनाया गया था और इसके बाद ये लगातार टीम के साथ जुड़े हुए हैं। रोहित शर्मा ने साल 2013 के बीच सीजन से टीम की कप्तानी करना शुरू किया था और ये साल 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी किए थे।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का प्रदर्शन टीम के लिए बतौर बल्लेबाज और बतौर कप्तान बेहतरीन खेल दिखाया है। इन्होंने अपनी टीम को कप्तानी करते हुए 5 आईपीएल खिताब जिताए हैं। लेकिन आईपीएल 2024 के पहले इन्हें कप्तानी से हटा दिया गया और इनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त कर दिया गया था।
अब खबरें आई हैं कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम से भी रिलीज किया जाएगा। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही हैरान नजर आए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि, आखिरकार किन कारणों की वजह से मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा रोहित शर्मा को बाहर किया जाएगा।
इन कारणों की वजह से Rohit Sharma को रिलीज करेगी मुंबई इंडियंस

टीम में फिट नहीं हो रहे हैं Rohit Sharma
मुंबई इंडियंस के सबसे अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में यह कहा जा रहा है कि, अब ये टीम की प्लेइंग 11 में पूरी तरह से फिट नहीं बैठ रहे हैं। मैनेजमेंट इनके लचर प्रदर्शन के बाद दर्शकों के दवाब की वजह से इन्हें बाहर भी नहीं बिठा सकती है और ऐसे में ये टीम के लिए कमजोर कड़ी बन जाते हैं। कहा जा रहा है कि, कई मर्तबा रोहित शर्मा और मैनेजमेंट के बीच इस कारण की वजह से विवाद भी हुआ है और इन विवादों की वजह से टीम का माहौल खराब होता है।
कप्तानी को लेकर चल रहा है विवाद
जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आईपीएल 2024 के पहले कप्तानी से हटाया गया तो इनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया। इसके बाद से टीम का माहौल पूरी तरह से खराब हो गया था। खबरें आई थी कि, टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा का सपोर्ट कर रहे थे और वो हार्दिक की कप्तान में खेलने को भी तैयार नहीं हो रहे थे। मगर बाद में मैनेजमेंट के द्वारा कई बैठकों के बाद इस विवाद को सुलझाया गया था। रोहित शर्मा अभी भी कप्तानी जाने से खुश नहीं हैं।
फिटनेस को लेकर उठ रहे हैं सवाल
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिनकी फिटनेस के ऊपर हमेशा सवाल खड़े किए जाते हैं। लेकिन रोहित के प्रदर्शन में कोई गिरावट देखने को नहीं मिलती है। आईपीएल 2025 में एक मैच में खराब फिटनेस की वजह से रोहित प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। इसके बाद मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। अस समय यह कहा जा रहा था कि, 20 ओवर खेलने के लिए रोहित पूरी तरह से फिट नहीं हैं। अब जब कोई खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं है तो उसे स्क्वाड से रिलीज ही किया जाएगा।
युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहती है मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट अब सिर्फ युवा खिलाड़ियों को ही स्क्वाड में मौका देना चाहती है। चूंकि अगले आईपीएल तक में रोहित 39 साल के हो जाएंगे और इसी वजह से मैनेजमेंट इनकी जगह पर युवा सलामी बल्लेबाज को मौका देना चाहती है। कहा जा रहा है कि, रोहित शर्मा की जगह पर मैनेजमेंट के द्वारा एक युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज को स्क्वाड में शामिल किया जाएगा।
हार्दिक-रोहित में बढ़ रही है तकरार
जब से मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह पर हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त किया गया है। तब से इन दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों के बीच रिश्ते कुछ बेहतर नहीं हैं। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2024 में कई बार रोहित शर्मा को बीच मैदान में बेइज़्जत किया था। कहा जा रहा है कि, ड्रेसिंग रूम में भी दोनों ही दिग्गजों के बीच कई बार बहस हुई है। मुंबई इंडियंस हार्दिक को तो बाहर करेगी नहीं ऐसे में रोहित शर्मा उनके लिए इजी टारगेट रहेंगे।
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं Rohit Sharma
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही शानदार रहा है और इन्होंने बल्लेबाजी करते हुए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के लिए प्रदर्शन की बात करें तो इन्होंने मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलते हुए 236 मैचों की 232 पारियों में 29.70 की औसत और 132.15 के स्ट्राइक रेट से 6149 रन बनाए हैं। ये मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
अगर इनके ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें तो इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए कुल 272 मैचों की 267 पारियों में 29.73 की औसत से 132.09 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से 7046 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 2 शतकीय और 47 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। मुंबई इंडियंस में आने के पहले ये डेक्कन चार्जर्स की टीम का हिस्सा थे।
इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं Rohit Sharma
अगर मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के द्वारा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आईपीएल 2026 के पहले रिलीज किया जाता है तो फिर ये किसी दूसरी टीम का हिस्सा बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा आईपीएल में 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा बन सकते हैं। दरअसल बात यह है कि, कोलकाता की मैनेजमेंट ने श्रेयस अय्यर को बाहर करने के बाद अजिंक्य रहाणे को कप्तान नियुक्त किया था। लेकिन रहाणे टीम को प्लेऑफ़ में पहुंचाने में भी सफल नहीं हो पाए थे और कहा जा रहा है कि, रोहित को स्क्वाड का हिस्सा बनाने के बाद कोलकाता की मैनेजमेंट इन्हें ही कप्तानी सौंपेगी और रहाणे को बाहर करेगी।
FAQs
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कुल कितनी बार खिताब पर कब्जा किया है?
रोहित शर्मा आईपीएल में पहली बार किस सत्र में कप्तान बने थे?
इसे भी पढ़ें – Most Ducks in Asia Cup T20I: रोहित-विराट समेत इन 6 भारतीय खिलाड़ियों ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बार हुए 0 पर आउट