Posted inIndian Premier League (IPL)

नवदीप सैनी की हुई IPL 2026 में एंट्री, इस टीम ने रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में किया शामिल

Navdeep Saini Enters IPL 2026; This Team Signs Him as a Replacement Player.

33 वर्षीय नवदीप सैनी (Navdeep Saini) आईपीएल 2023 के बाद से हमें आईपीएल में खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। लेकिन अब अचानक उनकी किस्मत चमक गई है और उन्हें एक फ्रेंचाइजी ने बतौर रिप्लेसमेंट अपने स्क्वाड का हिस्सा बना लिया है। यानी नवदीप सैनी अब हमें आईपीएल 2026 में दिखाई देने वाले हैं। तो आइए जान लेते हैं कि नवदीप सैनी किस टीम के लिए खेलते नजर आने वाले हैं।

Navdeep Saini की हुई आईपीएल में एंट्री

Navdeep Saini Enters IPL 2026 as a Replacement Player.
Navdeep Saini Enters IPL 2026 as a Replacement Player.

मालूम हो कि नवदीप सैनी (Navdeep Saini) आखिरी बार आईपीएल 2023 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आए थे। लेकिन इसके बाद से ही लगातार टूर्नामेंट से बाहर चल रहे हैं। मगर अब तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स ने उन्हें अपने स्क्वाड में जगह दे दी है। नवदीप सैनी को हर्षित राणा के जगह स्क्वाड में जगह दी गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि वह अच्छा खासा इंपैक्ट छोड़ेंगे।

अब तक कुछ ऐसा रहा है रिकॉर्ड

नवदीप सैनी (Navdeep Saini) ने साल 2019 आईपीएल सीजन में आरसीबी की ओर से डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक वह कुल 32 मुकाबला खेलते नजर आए हैं। इस दौरान 32 मैचों की 32 पारियों में उन्होंने 23 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 40 रन देकर 3 विकेट है। उन्होंने 42.34 की औसत और 28.6 के स्ट्राइक रेट से विकेट लिए हैं।

उनकी इकॉनमी 8.88 की रही है। आईपीएल में वह लगातार फ्लॉप होते नजर आए हैं और इसी वजह से वह बीते कुछ सीजंस में हमें दिखाई नहीं दिए। इंडिया के लिए भी वह आखिरी बार 2021 में ही खेलते दिखे थे।

भारत के लिए नवदीप सैनी ने तीनों फॉर्मेट में खेला। उन्होंने दो टेस्ट मैच की 6 पारियों में चार विकेट, 8 वनडे मैच की 8 पारियों में 6 विकेट जबकि 11 टी20 की 9 पारियों में कुल 13 विकेट चटकाए। ओवरऑल फर्स्ट क्लास में उनके नाम 212, लिस्ट ए में 118 और टी20 में 77 विकेट दर्ज हैं। अब देखना होगा कि इस बार वह कैसा प्रदर्शन करेंगे और एक बार फिर आईपीएल में एंट्री मार सकेंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें: कोहली, साल्ट, पड्डीकल, पाटीदार…. लीक हुई SRH के खिलाफ RCB की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मौका

200 रुपये में खेला करते थे मैच

कई लोगों को नहीं पता होगा लेकिन नवदीप सैनी (Navdeep Saini) ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत लेदर बॉल से नहीं बल्कि टेनिस बॉल से की थी और वह शुरुआती समय में करनाल में टेनिस बॉल से टूर्नामेंट खेलते थे, जहां उन्हें हर मैच के 200 रुपये मिला करते थे।

इसके बाद गौतम गंभीर ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और रणजी टीम में उनका सिलेक्शन हुआ। तब से वह लगातार नाम बनाते गए और उनकी लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गई। हालांकि बीते कुछ समय में वह फिर से उतना कहर नहीं ढा सके हैं। मगर इस समय उनसे काफी उम्मीदें हैं।

FAQs

नवदीप सैनी की उम्र क्या है?

33 साल

नवदीप सैनी ने आईपीएल में कितने विकेट चटकाए हैं?

23 विकेट

यह भी पढ़ें: बड़ा झटका! IPL 2026 में नहीं दिखेंगे ये 5 खिलाड़ी, टूर्नामेंट से हुए बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!