Mumbai Indians: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल पर चौथे पायदान पर विराजमान है. अगर मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के एडिशन के प्लेऑफ स्टेज में अपनी जगह बनानी है तो फ्रेंचाइजी को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत अर्जित करनी होगी.
इसी बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दल से एक खबर आ रही है कि फ्रेंचाइजी में भाई- भतीजावाद का खेल शुरू हो गया है क्योंकि टीम के हेड कोच ने अपने दोस्त के लिए टीम के दरवाजे खोल दिए है. अगर आप भी जानना चाहते है कि मुंबई इंडियंस के हेड कोच का वो कौन सा दोस्त है? जिसके लिए टीम ने अपने दरवाजे खोल दिए है? तो आपको नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ना चाहिए.
मुंबई इंडियंस में चारिथ असलांका की एंट्री
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम मैनेजमेंट ने प्लेऑफ स्टेज के शुरू होने से पहले अपने टीम स्क्वॉड में श्रीलंका का वाइट बॉल फॉर्मेट के कप्तान चारिथ असलांका (Charith Asalanka) को शामिल किया है. चारिथ असलांका को फ्रेंचाइजी ने 75 लाख के बेस प्राइस में अपने टीम स्क्वॉड में शामिल किया है. चारिथ असलांका की बात करें तो उन्हें फ्रेंचाइजी ने कॉर्बिन बॉश के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है.
📰 𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧𝐬 𝐬𝐢𝐠𝐧 𝐉𝐨𝐧𝐧𝐲 𝐁𝐚𝐢𝐫𝐬𝐭𝐨𝐰, 𝐂𝐡𝐚𝐫𝐢𝐭𝐡 𝐀𝐬𝐚𝐥𝐚𝐧𝐤𝐚 𝐚𝐧𝐝 𝐑𝐢𝐜𝐡𝐚𝐫𝐝 𝐆𝐥𝐞𝐞𝐬𝐨𝐧 💙
Read more ➡ https://t.co/ElbI4MeVBE#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/6vyC8FmW3d
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 20, 2025
श्रीलंका के हेड कोच के चारिथ असलांका से है खास रिश्ते
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने कई सालों के बाद एक बार फिर मुंबई के लिए कोचिंग स्टाफ में एंट्री कराई की गई थी. जिसके बाद अब महेला जयवर्धने ने श्रीलंका के कप्तान चारिथ असलांका को टीम स्क्वॉड में शामिल किया है. उन दोनों के रिश्ते की बात करें तो महेला जयवर्धने ने चारिथ असलांका के साथ काम किया है. जिसके बाद उन्हें फ्रेंचाइजी ने बतौर रिप्लेसमेंट अपने टीम स्क्वॉड में शामिल किया है.
इन 3 खिलाड़ियों की हुई मुंबई इंडियंस में एंट्री
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश के स्थान पर जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चारिथ असलांका को साइन किया है. जिसके बाद यह तीनों खिलाड़ी आईपीएल (IPL) के प्लेऑफ स्टेज में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ सकते है.
यह भी पढ़े: क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, PSL में खेल रहे जेसन होल्डर हुए KKR की फ्रेंचाइजी में शामिल