आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है और ये टीम एलिमनेटर तक का सफर तय कर पाई थी। इस मुकाबले में इन्हें पंजाब किंग्स की टीम के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था और टीम फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई थी। मुंबई इंडियंस (MI) ने आखिरी फाइनल मुकाबला साल 2020 में खेला था।
इस मर्तबा जब मुंबई इंडियंस (MI) की टीम को एलिमनेटर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा तो सभी समर्थक बेहद ही मायूस हो गए थे। अब खबरें आई हैं कि, मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2026 से स्क्वाड में एक खतरनाक पाकिस्तानी खिलाड़ी की एंट्री कराई गई है। कहा जा रहा है कि, ये खिलाड़ी टीम को चैंपियन बना सकता है।
इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को MI ने किया स्क्वाड में शामिल

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की फ्रेंचाइजी से जुड़ी हुई एक बड़ी जानकारी सामने आई है और इसके अनुसार, टीम मैनेजमेंट के द्वारा एक खतरनाक खिलाड़ी को शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी पाकिस्तानी है और इसी वजह से सभी समर्थक यह सोच रहे हैं कि, आखिरकार पाकिस्तानी खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस (MI) की फ्रेंचाइजी के द्वारा स्क्वाड में शामिल क्यों किया गया?
अगर आप यह मान रहे हैं कि, ये खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेगा तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल बात यह है कि, मुंबई इंडियंस (MI) की सह-फ्रेंचाइजी एमआई अमीरात ने ILT20 लीग के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी मुहम्मद वसीम को स्क्वाड के साथ जोड़ा है। मुहम्मद वसीम पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी हैं जो यूएई की टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देते हैं। इन्हें ILT20 लीग 2026 के लिए एमआई अमीरात ने रिटेन किया है।
इन अन्य खिलाड़ियों को भी किया रिटेन
मुंबई इंडियंस (MI) की सह फ्रेंचाइजी एमआई अमीरात ने ILT20 के लिए हाल ही में रिटेन खिलाड़ियों की सूची को जारी किया गया है। इस सूची में पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी मुहम्मद वसीम के साथ ही कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। मैनेजमेंट के द्वारा अल्लाह ग़ज़नफ़र, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, कुसल परेरा, रोमारियो शेफर्ड और टॉम बैंटम को भी रिटेन किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों ने अतीत के सत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से मैनेजमेंट के द्वारा इन्हें रिटेन किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, जो भी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाता है उसे आईपीएल में भी खेलने का मौका दिया जाता है।
इन नए खिलाड़ियों को बनाया स्क्वाड का हिस्सा
मुंबई इंडियंस (MI) की सह फ्रेंचाइजी एमआई अमीरात ने ILT20 के लिए हाल ही में कई खिलाड़ियों को स्क्वाड के साथ जोड़ा है और आगामी सीजन में ये खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। सभी समर्थक अब इन खिलाड़ियों के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। मैनेजमेंट के द्वारा आगामी सीजन की नीलामी के पहले ही स्क्वाड के साथ क्रिस वोक्स और कामिंडू मेंडिस को जोड़ा है। ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं और इनका प्रदर्शन भी बेहद ही शानदार रहा है।
इसे भी पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया के साथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड T20I सीरीज के लिए ‘SAME’ टीम इंडिया फिक्स, इन 16 प्लेयर्स का करियर चमका रहे कोच गंभीर