Posted inIndian Premier League (IPL)

नीता अंबानी की लिस्ट की तैयार, ये 13 खिलाड़ी IPL 2026 ऑक्शन से पहले रिलीज, लिस्ट में रोहित का नाम भी शामिल

Nita Ambani's list is ready, these 13 players are released before IPL 2026 auction, Rohit's name is also included in the list

IPL 2026 Auction: जब शेर के मुंह खून लग जाता है, तो वह शिकार के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। कुछ ऐसा ही हाल है पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का।

हिटमैन रोहित शर्मा ने लगातार एक के बाद एक मुंबई को पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताकर इसके मालिकों के मुंह में खून लगा दिया है और अब जब 2020 के बाद से इन्हें कोई ट्रॉफी नहीं नसीब हुई है। तो यह काफी बौखलाए हुए हैं और इसी बौखलाहट में यह आईपीएल सीजन 19 यानी आईपीएल 2026 (IPL 2026) ऑक्शन से पहले 13 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं और उन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है।

2020 में मुंबई इंडियंस ने जीती थी लास्ट ट्रॉफी

mumbai indians ipl trophy

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 (IPL 2026) ऑक्शन से पहले किन-किन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है के बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए कि मुंबई इंडियंस ने लास्ट आईपीएल ट्रॉफी साल 2020 में जीती थी। मुंबई ने यह ट्रॉफी दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीती थी।

इसके बाद से इस टीम ने एक भी बार ट्रॉफी नहीं उठाई है। ट्रॉफी तो दूर यह टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच सकी है और यही कारण है कि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी लगातार एक के बाद एक हैरान करने वाले फैसले ले रही है।

IPL 2026 से पहले इन 13 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने ट्रॉफी न जीत पाने के डेसपरेशन के वजह से ही आईपीएल 2024 सीजन से पहले रोहित शर्मा को अचानक कप्तान पद से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी सौंपी थी। लेकिन पांड्या की कप्तानी में भी यह टीम लगातार एक के बाद एक सीजन फ्लॉप रही है। इसी कड़ी में अब यह टीम आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले मौजूदा स्क्वाड के 13 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, जिनमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है।

मुंबई की टीम रोहित शर्मा समेत अर्जुन तेंदुलकर, रॉबिन मिंज, मुजीब उर रहमान, तिलक वर्मा, सत्यनारायण राजू, करण शर्मा, रीस टॉप्लेय्, राज अंगद बावा, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, लिज़ाद विलियम्स और कृष्णन श्रीजीत को रिलीज कर सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL में हुए फ्लॉप, अब DPL 2025 में मिल रहा है कमबैक का मौका , ये 3 खिलाड़ी फिर से चमकने को तैयार

इस वजह से किया जा सकता है रिलीज

मालूम हो कि हिटमैन रोहित शर्मा बढ़ती उम्र की वजह से आप उस तरह का इंपैक्ट नहीं डाल पा रहे हैं। इसके अलावा टीम में शामिल अधिकतर खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस वजह से उन्हें रिलीज किया जा सकता है। बीते सीजन अर्जुन तेंदुलकर, रीस टॉप्लेय्, लिज़ाद विलियम्स, अल्लाह ग़ज़नफ़र और कृष्णन श्रीजीत एक भी मैच में खेलते नजर नहीं आए। जबकि रॉबिन मिंज, मुजीब उर रहमान, तिलक वर्मा, सत्यनारायण राजू, करण शर्मा, राज अंगद बावा और दीपक चाहर को मौका मिला। लेकिन यह काफी हद तक फ्लॉप रहे।

इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, रॉबिन मिंज, मुजीब उर रहमान, तिलक वर्मा, सत्यनारायण राजू, करण शर्मा, रीस टॉप्लेय्, राज अंगद बावा, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, लिज़ाद विलियम्स और कृष्णन श्रीजीत।

यह भी पढ़ें: ‘मैं सिर्फ उन दोनों से घबराता…..’ रोहित-कोहली नहीं बल्कि इन 2 बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने से डरते हैं युजवेंद्र चहल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!