Nitish Rana, BCCI: आईपीएल 2026 के लगातार शुरुआती 3 मैचों में फ्लॉप होने के चलते दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने नितीश राणा को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वो खेलते नजर नहीं आए।
लेकिन इसके बावजूद उन पर काफी बड़ा जुर्माना लगा दिया गया है। अंपायर के साथ तू तू में में करने के चलते बोर्ड ने उन्हें दण्डित किया है। तो आइए जान लेते हैं क्या है सारा माजरा और किस वजह से छिड़ा विवाद।
अंपायर से भिड़ना पड़ा Nitish Rana को भारी

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान दिल्ली कैपिटल्स रन चेस में पिछड़ते नजर आ रही थी। लेकिन ट्रिस्टन स्टब्बस मैदान पर टीके हुए थे और उम्मीद थी कि टीम कम बैक कर सकती है।
स्टब्बस लगातार गेंद पर चौके-छक्के जड़कर टारगेट के करीब पहुंच रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्लव्स मांगा और अंपायर ने नीतीश राणा को ग्लव्स ले जाने नहीं दिया। इसके तुरंत बाद एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्टब्बस आउट हो गए। ग्लव्स गीला होने के चलते वो अच्छे से बल्ले को ग्रीप नहीं कर पाए और एक बड़ा शॉट एग्जीक्यूट नहीं कर सके, जिसके चलते राणा काफी ज्यादा गुस्से में दिखाई दिए और फोर्थ अंपायर के साथ मैदान पर ही भिड़ गए। इसके चलते अब उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
Bro, Nitish Rana got fined despite not even being part of DC’s playing XI 😭
Tristan Stubbs wanted to change his gloves, but the umpire didn’t allow it during the DC vs CSK match.
On the very next ball, he got out.
After that, Nitish Rana got into an angry argument with the… pic.twitter.com/qz7OQGPChJ— Sonu (@Cricket_live247) April 12, 2026
लगाया गया मैच फीस का 25% जुर्माना
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ नीतीश राणा को शनिवार, रात चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ मैच के दौरान “ज़ोर से अपशब्दों का इस्तेमाल” करने के चलते जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया। हालांकि उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके चलते सिर्फ उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। इस जुर्माने के बाद अब शायद वो आगे किसी अंपायर के साथ कम से कम बिच मैदान नहीं भिड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: Lalit Modi का सनसनीखेज खुलासा, बोले- ‘IPL 2026 में सब ठीक नहीं….’! पेश किए फिक्सिंग के सबूत
बना सके हैं सिर्फ 20 रन
आईपीएल 2026 सीजन में अब तक नीतीश राणा कुल तीन मैच खेलते नजर आए हैं और इन तीन मैचों में वह महज 20 रन ही बना पाए हैं। 32 साल के इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने तीन मैचों की तीन पारियों में 15 के बेस्ट स्कोर के साथ 20 रन बनाए हैं।
राणा का औसत 6.66 वहीं स्ट्राइक रेट 76.92 का रहा है और यही कारण है कि उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया। दिल्ली कैपिटल्स ने बीते मैच में उनके जगह नंबर तीन पर समीर रिजवी को भेजा था। हालांकि रिजवी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे।
FAQs
CSK vs DC मैच किसने जीता?
आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
यह भी पढ़ें: SRH vs RR LIVE: अभिषेक vs वैभव क्लैश, कहाँ देखें फ्री स्ट्रीमिंग! जानें कहाँ मिलेगा सबसे बढ़िया LIVE अनुभव